फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Communist Party of India will conduct public awareness campaign from May 1 to 15 on the issue of public interest in Haryana

Sirsa News: हरियाणा में जनहित के मुद्दे पर एक मई से 15 तक जनजागरण अभियान चलाएगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

Sun, 02 Apr 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Communist Party of India will conduct public awareness campaign from May 1 to 15 on the issue of public interest in Haryana
सिरसा। शहर की सेठ तुलाराम धर्मशाला में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कौंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीपीआई जनहित के मुद्दों को लेकर हरियाणा में एक मई से 15 मई तक राजनीतिक जनजागरण अभियान चलाएगी। वहीं, देश में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए सीपीआई ने 14 अप्रैल से 15 मई तक देशभर में पदयात्रा कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता स्वर्ण सिंह विर्क ने की और पार्टी के राज्य सह सचिव तिलक राज विनायक ने पार्टी गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने गत दिवस पुंडूचेरी में संपन्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेशनल कौंसिल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। कश्यप ने कहा कि सीपीआई की स्पष्ट समझ है कि केंद्र और हमारे राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकार की नव उदारवादी नीतियों के कारण देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी बढी़ है, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा नेताओं के घरों में करोड़ों रुपयों की नकदी मिल रही है। हालांकि ईडी और दूसरी एजेंसियां केवल विपक्षी नेताओं के घरों पर छापे मार रही है। कश्यप ने कहा कि मजदूरों, किसानों गरीबों के मुद्दों तथा देश में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए सीपीआई ने 14 अप्रैल से 15 मई तक देशभर में पदयात्रा कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है। इस दौरान तिलक राज विनायक, सत्येंद्र गिरि, अश्वनी कुमार बक्शी एडवोकेट, रूप सिंह, पवन कुमार सैनी एडवोकेट, मनीराम, राम रतन एडवोकेट, प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed