फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   colleges sought paramedical team and ambulance for examination

राजकीय नेशनल कॉलेज ने पैरा मेडिकल टीम और एंबुलेंस मांगी

Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
colleges sought paramedical team and ambulance for examination
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) ने तीन सितंबर से स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए शेडयूल जारी किया है। इन परीक्षाओं की तैयारी के क्रम में नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय ने मंगलवार को सिविल सर्जन से पैरामेडिकल टीम और एंबुलेंस की मांग की है। जबकि कोविड-19 में ड्यूटी में तैनात अध्यापकों को रिलीव करने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है। इसके साथ ही महिला महाविद्यालय ने फैसला लिया है कि 50 से अधिक उम्र के प्राध्यापकों की ड्यूटी परीक्षा में नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाने के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय तैयारियां करने में जुटा है। नेशनल कॉलेज के तीन परीक्षा केंद्रों में करीब 1500 विद्यार्थी व राजकीय महिला महाविद्यालय में 645 छात्राएं अंतिम वर्ष व रिअपीयर की परीक्षा देंगी। जिसके लिए नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय की तरफ से सिविल सर्जन को पत्र लिखकर 3 सितंबर से 30 सितंबर तक एंबुलेंस और पैरामेडिकल टीम उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि परीक्षा के दौरान किसी विद्यार्थी की तबीयत खराब होती है तो मौके पर मेडिकल टीम उसे संभाल सके।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि महाविद्यालय के पांच अध्यापकों की ड्यूटी कोविड-19 में लगी हुई है। इन अध्यापकों को ड्यूटी से रिलीव करने को लेकर उपायुक्त को पत्र लिखा है ताकि परीक्षा के दौरान स्टाफ की कमी न हो। बता दें कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक कमरे में 20 विद्यार्थी ही बैठकर परीक्षा देंगे, परीक्षा के दौरान कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर व पानी की बोतल विद्यार्थी को लाने और मास्क पहनने की हिदायत दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में ऑड-इवन रोल नंबर से होगी परीक्षा
स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा के लिए सुबह व शाम की दो शिफ्टों में परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा जारी रोल नंबर के अंतिम अंक के आधार पर इवन व ऑड कैटेगेरी में बांटा जाएगा। कॉमन विषय जैसे अंग्रेजी व हिंदी परीक्षा में ही विधि को अपनाया जाएगा। अन्य परीक्षाओं में अनुमानित एक शिफ्ट में ही परीक्षा होगी।
परीक्षा के लिए की गई तैयारियां
परीक्षा लेने की रूप रेखा को तैयार करते हुए नेशनल कॉलेज के तीन सेंटरों में 1500 विद्यार्थियों की परीक्षा लेने के लिए 45 कमरे तैयार किए गए है। प्रत्येक सेंटर को 20 प्राध्यापक दिए जाएंगे। वहीं राजकीय महिला कॉलेज बिल्डिंग के टॉप फ्लोर के 12 कमरों में भी परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में ड्यूटी देने के लिए 15 प्राध्यापक पूरे नहीं है। क्योंकि महिला कॉलेज ने फैसला लिया है कि 50 से ज्यादा उम्र के प्राध्यापकों की ड्यूटी परीक्षा में नहीं लगाई जाएगी।
कॉलेज स्तर पर बनी कोविड-19 की कमेटी
कक्षाओं को सैनिटाइज करने के लिए दोनों कॉलेजों ने कोविड-19 के लिए कमेटी बनाई है। जो परीक्षा शुरू होने से पहले कक्षाओं को सैनिटाइज कर सुरक्षित माहौल में परीक्षा करवाएंगी। नेशनल कॉलेज में कोविड-19 कमेटी का इंचार्ज प्रवीन कुमार को बनाया गया है जबकि राजकीय नेशनल कॉलेज में यादविंद्र सिंह को इसका इंचार्ज बनाया गया है।

कोट्स
परीक्षा के दौरान एंबुलेंस व पैरामेडिकल टीम के लिए स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन को पत्र लिखा है। कॉलेज ने अपने स्तर पर परीक्षा के दौरान कमरों को सैनिटाइज करने के लिए एक टीम भी बनाई है जो परीक्षा से पहले कमरों को सैनिटाइज करेंगी।
-प्रो. रामकुमार जांगड़ा, नेशनल कॉलेज सिरसा।
कोट्स
प्राध्यापकों को कोविड-19 की ड्यूटी से रिलीव करने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है। ताकि परीक्षा के दौरान प्राध्यापकों की कमी न हो।
-डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed