{"_id":"69628f69c90c50f6ae0d6619","slug":"cm-window-eminent-members-inspected-the-civil-hospital-and-checked-the-records-sirsa-news-c-128-1-sir1002-150995-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम विंडो एमिनेंट सदस्यों ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण, जांचा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम विंडो एमिनेंट सदस्यों ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण, जांचा रिकॉर्ड
Sat, 10 Jan 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य जिला नागरिक अस्पताल में जांच करते हुए।
सिरसा। सीएम विंडो एमिनेंट सदस्यों ने जिला नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की ओपीडी, ट्रामा सेंटर सहित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का जायजा लिया गया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को परखा गया।
निरीक्षण दल में एडवोकेट कपिल सोनी, सुशील सैनी, सुनील बामनियां तथा पूजा शामिल रहे। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल के पीएमओ डा. पवन कुमार तथा वरिष्ठ फार्मासिस्ट योगेश खन्ना भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण दल को अस्पताल में दी जा रही सेवाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। निरीक्षण दल ने मरीजों से भी अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर बातचीत की, जिस पर मरीजों ने मिल रही सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण के दौरान सदस्यों ने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।