Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cm will interact today with ward committee members

Sirsa News: वार्ड समितियों से मुख्यमंत्री आज करेंगे संवाद

Wed, 15 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
cm will interact today with ward committee members
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड समिति के सदस्यों से रूबरू होंगे सीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद और पालिकाओं की वार्ड समितियों का गठन हो चुका है। इन समितियों के गठन के बाद विभागीय तौर पर बैठकें हो चुकी हैं। उन्हें उनका दायित्व समझा दिया गया है। वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड समिति के सदस्यों से रूबरू होंगे। पंचायत भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिला नगर आयुक्त की देखरेख में यह कार्यक्रम होगा।
अधिकारियों के अनुसार, सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली, डबवाली की सभी वार्ड समितियों के सदस्य पंचायत भवन में वीरवार को दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे। जहां पर विशेष व्यवस्था की गई हैं। सभी समिति सदस्यों को नगर परिषद व पालिकाओं के स्तर पर पत्र जारी कर दिया गया है। पहली बार वार्ड समिति के बने सदस्यों को सीधे मुख्यमंत्री से संवाद करने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करवाना लक्ष्य
वार्ड समितियों का एकमात्र मुख्य लक्ष्य सरकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करवाना है ताकि नगर परिषद की सरकारी योजनाओं के साथ साथ अन्य विभागों की योजनाओं का लोगों को लाभ मिल सके। यह तय करना वार्ड समिति की प्राथमिकता रहेगी। वहीं, वार्ड स्तर पर आने वाली हर परेशानी को समिति स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसका मकसद यह है कि सरकारी कार्यालयों में लोगों की ओर से कम से कम शिकायत पहुंचे। समस्याएं वार्ड समिति तक सीमित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत जनगणना मुख्य मौजूदा लक्ष्य
सही मायने में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सीधेतौर पर वार्ड समितियों से संवाद करने का पहला लक्ष्य मौजूदा समय में शुरू होने वाली जातिगत जनगणना को सफल बनाना है। एक-एक घर का आकलन हो सके और सरकार की ओर से 34 सवालों के प्रश्नपत्र को भरने में कर्मचारियों को परेशानी न हो। इसको लेकर वार्ड समितियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

कोट्स
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वार्ड समितियों के सदस्यों से सीधे संवाद करेंगे। इसको लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। पंचायत भवन में यह कार्यक्रम होगा और यह खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री से वार्ड का आम प्रतिनिधि रूबरू हो पाएगा।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed