{"_id":"6a6278a9e3c1c9c2120b02f6","slug":"cm-startred-plantation-campaign-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161941-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम ने किया जिलास्तरीय वन महोत्सव पौधरोपण अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम ने किया जिलास्तरीय वन महोत्सव पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
Fri, 24 Jul 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
वीटा दुग्ध चिलिंग सेंटर व इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का लोकार्पण भी किया
फोटो 9 व 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सिरसा आगमन के दौरान चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल के प्रांगण में डबवाली में वीटा दुग्ध चिलिंग सेंटर का लोकार्पण भी किया।
वीटा दुग्ध चिलिंग सेंटर पर तीन करोड़ 30 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इस चिलिंग सेंटर की प्रतिदिन की क्षमता 20 हजार लीटर दूध भंडारण की है। इस केंद्र से डबवाली के 35 से अधिक गांवों के दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का यहां लोकार्पण किया। इस केंद्र में छह बेड का इनडोर पुनर्वास वार्ड स्थापित किया गया है, 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस केंद्र को एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर सीएसआर के तहत बनाया गया है।
विज्ञापन
इस केंद्र में मनोरोग, परामर्श कक्ष, व्यक्तिगत परामर्श कक्ष, मनोवैज्ञानिक थेरेपी क्षेत्र, ग्रुप थेरेपी एवं गतिविधि कक्ष व ई-लाइब्रेरी की सुविधा है। इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन, पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल, आरटीए संजय बिश्रोई मौजूद रहे।