फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM reprimanded the officers in public dialogue, said - make arrangements within a month, otherwise prepare your bags and bedding.

Sirsa News: जनसंवाद में सीएम ने फटकारे अफसर, बोले- एक माह में व्यवस्था बनाओ, वरना अपना बोरिया-बिस्तर तैयार कर लो

Sun, 17 Sep 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
CM reprimanded the officers in public dialogue, said - make arrangements within a month, otherwise prepare your bags and bedding.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुनते हुए समाधान न करने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। सिरसा शहर की गलियों के सर्वे करने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी सर्वे का काम करेगी और 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक माह के अंदर व्यवस्था बनाएं और वीडियो व फोटोग्राफी करवाकर रिपोर्ट तैयार कर दें। स्टाफ या फंड की कमी है, तो बताओ। एक माह में व्यवस्था बनाओ, वरना अपना बोरिया-बिस्तर तैयार कर लो। जनता परेशान नहीं होनी चाहिए, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



मुख्यमंत्री ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री के समक्ष शहर में पानी की सप्लाई और सीवरेज लाइन डालने के बाद गली के खराब होने की शिकायत आई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और सर्वे के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा जिला में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने और पानी निकासी के लिए सीवरेज को दुरुस्त करने पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई है। कमेटी सर्वे कर 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपे। वहीं सीवरेज और पेयजल समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने

एक या दो एकड़ भूमि चिह्नित करके साझा बाजार बनाएं



मुख्यमंत्री इस स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया। इसके साथ ही दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल भी वितरित कीं। मनोहर लाल ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने स्वयं सहायता समूह बनाने का काम किया है। इन समूहों के बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए उन्हें शहर में एक प्लेटफार्म दिया जाएगा। उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे शहर में एक या दो एकड़ भूमि चिह्नित करके साझा बाजार बनाएं और इनमें 50 से 100 पोटा केबिन बनवाएं। ये पोटा केबिन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद की बिक्री के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा में 8 वर्षों में 497 लोगों को योग्यता के आधार पर मिलीं नौकरियां

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता बनाने के साथ ही सरकार ने भ्रष्टाचार और बिचौलिया के सिस्टम को समाप्त करने का काम किया। नया पारदर्शी सिस्टम लागू किया गया, योग्य युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। सिरसा शहर में भी पिछले 8 वर्षों में 497 लोगों को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली हैं।



सिरसा शहर में बने 39840 आयुष्मान कार्ड

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब लोगों के उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। इसके तहत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया हो रहा है। शहर में इस योजना के तहत 39840 कार्ड बनाए जा चुके हैं और 3996 लोगों का उपचार किया गया है। इनके इलाज पर 11 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च हुए हैं, जो सरकार ने वहन किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत लोगों के इलाज पर प्रदेश में 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एक लाख 80 हजार रुपये सालाना आय वाले परिवारों को इसमें शामिल किया गया है।



मुख्यमंत्री ने 12 लोगों की पेंशन बनवाकर बांटे कार्ड

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 60 वर्ष की आयु पूरी होने वाले 12 बुजुर्गों को मौके पर ही पेंशन बनवा कर कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में दर्ज आयु के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रार्थी की स्वत: ही पेंशन बन रही है। सिरसा शहर में स्वत: ही पेंशन बनाने वालों का आंकड़ा 534 है। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर में 19649 नागरिक विभिन्न प्रकार की बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग और विधवा पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक गोपाल कांडा, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य चौटाला, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, प्रदीप रातुसरिया, बीजेपी के जिला प्रभारी अमरपाल राणा, ओएसडी टू सीएम भारत भूषण भारती, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, सीडीएलयू के कुलपति अजमेर सिंह मलिक, एडीसी डाॅ. विवेक भारती, गोविंद कांडा, राम चंद्र कंबोज, सुरेंद्र आर्य, रीना सेठी, वीरेंद्र तिन्ना, मुकेश मेहता, नवदीप गर्ग, सहित जिला के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed