फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM ordered – delay in examination results in CDLU, irregularities in recruitment will be investigated

Haryana: मुख्यमंत्री ने दिए आदेश- CDLU में परीक्षा परिणाम में देरी और भर्तियों में अनियमितताओं की होगी जांच

Mon, 15 May 2023 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 10:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि किसी अन्य कुलपति या पूर्व कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। सीएम को सिरसा जिले के रानियां विधानसभा क्षेत्र के गांव संतनगर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद कर रहे थे। 

विज्ञापन
CM ordered – delay in examination results in CDLU, irregularities in recruitment will be investigated
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों में देरी और भर्तियों में बरती गईं अनियमितताओं के जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच किसी अन्य विश्वविद्यालय के कुलपति या पूर्व कुलपति पर आधारित जांच कमेटी का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को सिरसा जिले के रानियां विधानसभा क्षेत्र के गांव संतनगर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान छात्र नेता सुमित मेहता ने बताया कि सीडीएलयू में परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए। साथ ही सुमित ने कहा कि पिछले दिनों शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी गलत तरीके से चली है। बता दें कि परीक्षा व्यवस्था बिगड़ने और संभाल न पाने के कारण ही चार दिन पहले ही परीक्षा नियंत्रक को भी बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
सीडीएलयू में चल रहीं भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को 13 अप्रैल के अंक में प्रकाशित किया गया। इसके बाद सरकार की ओर से संज्ञान लिया गया और भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश आए। इतना ही नहीं परीक्षा व्यवस्था ठप होने का समाचार भी अमर उजाला में पांच मई के अंक में प्रकाशित किया गया।

दलीप नगर में बनेगा नहरी जलघर
सीएम ने संत नगर के लिए नहरी पानी आधारित जलघर बनवाने की घोषणा की। यह जलघर दलीप नगर में बनाया जाएगा, जिससे दोनों गांवों को पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने गांव के राजकीय मिडिल स्कूल को अपग्रेड करने के लिए ग्राम पंचायत से दो एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में कोई व्यक्ति दो एकड़ जमीन देना चाहे तो सरकार उसे खरीद कर स्कूल अपग्रेड करवा देगी। उन्होंने ग्राम वासियों की मांग पर गांव में पटवारखाना खोलने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सब्जी मंडी डबवाली में मार्केट फीस चोरी की शिकायत पर उपायुक्त को कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।


बच्चों संग करवाई फोटो, जन्मदिन पर बच्चों को गिफ्ट किए वितरित
मुख्यमंत्री ने संत नगर में 10 वर्षीय अपारजीत सिंह गिल व जसमीत कौर को जन्मदिन पर बधाई और गिफ्ट वितरित दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नगर में 15 मई को 14 लोगों का जन्मदिन है, उन्होंने सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए हिमांश और परमेश्वर का नाम पुकारा तो, दो बच्चे खड़े हुए। मुख्यमंत्री ने उनसे उनकी समस्या पूछी, तो बच्चों ने बताया कि वे सिर्फ मिलने आएं हैं, इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों के संग फोटो खिंचवाई।

परिवार पहचान पत्र से ही मिलेगा योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए नागरिकों के परिवार पहचान पत्र बनाए गए हैं। जिले में 48 हजार राशन कार्ड परिवार पहचान पत्र के माध्यम से स्वत: ही बनाए गए हैं। संत नगर में 315 नए राशन कार्ड बने हैं। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी 16 बुजुर्गों की पेंशन भी बिना आवेदन किए पीपीपी के माध्यम से स्वत: बनाई गई है।


आयुष्मान भारत योजना के तहत 34 लोगों ने उपचार करवा कर 10 लाख 20 हजार रुपये का स्वास्थ्य लाभ लिया है। इस अवसर पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, पूर्व विधायक लाडवा डॉ. पवन सैनी, रामचंद्र कंबोज, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed