फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Manohar public dialogue program in Sirsa, women sarpanch brought down from stage by security staff

Sirsa: सीएम मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम, महिला सरपंच को सुरक्षा कर्मचारियों ने स्टेज से उतारा नीचे

Mon, 15 May 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 15 May 2023 01:32 PM IST
सार

सिरसा के गांव बणी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं सुनाई तो उन्हें बीच में ही रोक दिया।

विज्ञापन
CM Manohar public dialogue program in Sirsa, women sarpanch brought down from stage by security staff
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : ANI

विस्तार

सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान रानियां क्षेत्र के गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं सुनाई तो सीएम ने बीच में ही रोक दिया। जिसके चलते महिला सरपंच नैना झोरड़ ने रोष में आकर मुख्यमंत्री के पैरो में अपना दुपट्टा उतार कर फेंक दिया और कहा कि ये है हिंदुस्तानी महिला की इज्जत। मामला बढ़ते ही मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों को बोलकर उसे स्टेज से नीचे उतार दिया। 

विज्ञापन


नहीं सुनी समस्या तो बणी सरपंच ने मुख्यमंत्री के पैरो में डाला दुपट्टा
सोमवार को गांव बणी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव बणी की महिला सरपंच नैना झोरड़ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के पास स्टेज पर पहुंच गई। महिला सरपंच ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखनी शुरू कर दी। वहीं महिला सरपंच ने कहा कि इस बार उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। क्योंकि इस बार आपकी हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया था। इसमें मैने कोई गुनाह तो नहीं किया।
विज्ञापन


बोली ये है हिंदुस्तानी औरत की इज्जत 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें रोकने का प्रयास शुरू कर दिया और बाद में बात करने को कहा है। इस दौरान सरपंच ने कहा कि मेरी पति पर जानलेवा हमला हुआ है सर। तभी मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अलग से समस्या बताना। तभी महिला सरपंच भड़क उठी और कहने लगी की अगर आपको नहीं सुनना तो एक हिंदुस्तानी औरत की इज्जत दुपट्टा है और ये रहा आपके कदमों में हिंदुस्तानी औरत का दुपट्टा। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए जनसंवाद का मतलब बहस बाजी नहीं है। आप राजनीति न करने आए यहां। तभी सुरक्षा कर्मचारियों ने महिला सरपंच को स्टेज से नीचे उतार दिया और हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यालय में पुलिस बल तैनात
सुबह कांग्रेसियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उनसे बातचीत करने की तैयारी कर ली। कांग्रेसी कार्यालय से बणी की तरफ रवाना होने लगे। तभी मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। वहीं, कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री दो दिनों से लोगों पर लाठियां बरसवा रहे हैं।


आम लोगों की समस्या सुनी नहीं जा रही- कांग्रेस नेता
कभी किसानों को हिरासत में लिया जा रहा है तो कभी सरपंचों को नजरबंद किया जा रहा है। ऐसे में वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जाना चाहते थे। लेकिन सरकार ने पहले ही उनके कार्यालय पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सिरसा में जन संवाद नहीं हुआ लठ संवाद हुआ है। जन संवाद में हर आदमी अपनी बात रखने के लिए पहुंच सकता है। लेकिन यहां तो आम लोगों की समस्या सुनी नहीं जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed