फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cm given homage to sukhchan singh

Sirsa News: घर पहुंचकर शहीद सुखचैन को दी श्रद्धांजलि

Sun, 13 Sep 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
cm given homage to sukhchan singh
शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा दौरे के दौरान गांव कुत्ताबढ़ में शहीद सैनिक सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में उनके बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने सुखचैन सिंह की माता अमर कौर, पत्नी निर्मल कौर, भाई सर्वजीत और बेटा आकाशदीप सहित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग और शौर्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। गांव कुत्ताबढ़ से लौटते समय मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रोककर ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से कुशलक्षेम पूछा और खेतीबाड़ी की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने फसलों, बरसात और सिंचाई पानी की समस्याओं पर भी बात की। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण प्रसन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed