{"_id":"693b0201081637399d09062f","slug":"cm-flying-sought-data-on-scrap-and-property-tax-sirsa-news-c-128-1-svns1027-149267-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम फ्लाइंग ने कबाड़ और प्रॉपर्टी टैक्स का मांगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम फ्लाइंग ने कबाड़ और प्रॉपर्टी टैक्स का मांगा डाटा
Thu, 11 Dec 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) ने वीरवार दोपहर औचक निरीक्षण किया। 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दो मामलों में नगर परिषद के अधिकारियों ने आवश्यक डेटा उपलब्ध नहीं करवाया गया है । दस्तावेज न मिलने पर टीम ने नाराजगी व्यक्त की और कई अन्य मामलों की जांच का दायरा बढ़ा दिया।
अब तक दो मामलों में दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन अब टीम कई अन्य मामलों की भी जांच करेगी। टीम ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से कबाड़ और प्रॉपर्टी टैक्स का डाटा मांगा है। इससे पहले ही इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी विकास कार्यों को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। बावजूद इसके, 84 लाख रुपये के पुराने विकास कार्यों के भुगतान का मामला सीएम फ्लाइंग तक पहुंच गया और इसे जांच में शामिल कर लिया गया। यह भुगतान विशेष रूप से दिवाली के पास जारी किया गया था।
जांच के अंतर्गत मामले
कबाड़ मामला:
नगर परिषद ने वर्ष 2020 में कबाड़ बेचा था। इसके बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और फ्लैक्स व लोहे के एंगल काटकर लाए गए। पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने कबाड़ गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने 2021 से 2024 तक का रिकॉर्ड मांगा। आरोप है कि नगर परिषद के कुछ कर्मचारी लोहे का सामान पुनः फ्लेक्स वालों को दे देते थे और इसके एवज में पैसे लेते थे। वर्तमान में रिकॉर्ड बनाने और सामान की पूर्ति का काम जारी है।
विज्ञापन
पार्क भुगतान मामला
नगर परिषद ने विभिन्न संस्थाओं को पार्क गोद दिए थे। पार्षदों ने शिकायत की थी कि संस्थाओं को ज्यादा क्षेत्रफल दिखाकर भुगतान किया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम की निगरानी में एमई और जेई ने पार्कों की पैमाइश कर रिपोर्ट जिला नगर आयुक्त को सौंप दी। इसका डेटा अब तक सीएम फ्लाइंग को नहीं दिया गया।
नए जांच के मामले
84 लाख रुपये का भुगतान: पुराने विकास कार्यों के लिए दिवाली से पहले भुगतान जारी किया गया। सीएम फ्लाइंग ने यह जानने के लिए डेटा मांगा कि भुगतान किन कार्यों के लिए हुआ और किन आदेशों पर जारी किया गया।
प्रॉपर्टी टैक्स संबंधित मामले : एनडीसी में गड़बड़ी के बाद डेढ़ साल में जारी किए गए रिकॉर्ड की जांच भी टीम करेगी। अभी तक इस मामले में सदर थाना पुलिस जांच कर रही थी। सीएम फ्लाइंग ने सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
:::::::::::
सीएम फ्लाइंग की टीम आई थी। दस्तावेज मांगे गए जो जल्द ही उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। -सुनील रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद