{"_id":"62b5fc69154c2d3a626e3df4","slug":"cm-flying-sealed-the-depot-after-getting-more-wheat-and-sugar-than-the-record-sirsa-news-hsr6350632146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड से अधिक गेहूं व चीनी मिलने पर सीएम फ्लाइंग ने डिपो किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड से अधिक गेहूं व चीनी मिलने पर सीएम फ्लाइंग ने डिपो किया सील
विज्ञापन
सिरसा। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार देर शाम शिकायत मिलने पर शहर के डी ब्लॉक में स्थित राज रानी राशन डिपो पर छापा मारकर रिकॉर्ड चेक किया। जांच में डिपो पर 524 किलो गेहूं और 76 किलो चीनी अधिक मिली। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त डिपो को सील कर दिया। टीम का नेतृत्व एसआई कुलदीप सिंह ने किया। उनके साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सितेंद्र कौशिक भी साथ रहे। छापे की कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। इस मामले की शिकायत थाने में दी गई है।
विभाग की ओर से भी की जा रही है कार्रवाई
इससे पहले ही शहर के हिसार रोड पर एक राशन डिपो पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद उस डिपो में भी क्षमता से अधिक गेहूं पाया गया था। जिसके बाद विभाग की ओर से डिपो को सील कर दिया गया और उपभोक्ताओं को अन्य डिपो के साथ जोड़ दिया गया।