फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM administers pledge... neither to consume drugs nor allow others to do so.

Sirsa News: सीएम ने दिलाया संकल्प...नशा करेंगे न करने देंगे

Fri, 19 Jun 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 19 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
CM administers pledge... neither to consume drugs nor allow others to do so.
योग ​शिविर के दौरान योगाभ्यास करते सीएम नायब सिंह सैनी।
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को डेरा बाबा भूमणशाह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में लोगों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशा करने देंगे। कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ गया है तो उसे बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है वह तभी साकार होगा जब देश के नागरिक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 21 जून को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। आज विश्व का लगभग हर देश योग से जुड़ चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर पेरिस के एफिल टावर तथा टोक्यो से टोरंटो तक योग के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक विरासत को सम्मान मिल रहा है। यह भारत की वह शक्ति है, जो तलवार से नहीं बल्कि तपस्या और संस्कृति के बल पर स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में भी योगासन को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed