फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness fortnight: Teachers will have to do cleanliness related activities daily

स्वच्छता पखवाड़ा : शिक्षकों को रोजाना करानी होंगी स्वच्छता संबंधी गतिविधियां

Wed, 30 Aug 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness fortnight: Teachers will have to do cleanliness related activities daily
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय स्कूलों में स्वच्छता के नाम पर शिक्षक अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं कर पाएंगे। शिक्षा विभाग ने नई योजना शुरू की है। इसके तहत स्कूलों को स्वच्छता को लेकर प्रतिदिन करवाई जाने वाली गतिविधि की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
जिले के राजकीय स्कूलों में हर साल की तरफ इस बार भी 31 अगस्त से 21 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस पखवाड़े को लेकर शिक्षक खानापूर्ति करते नजर आते थे। इस बार शिक्षक ऐसा नहीं कर पाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत अब पखवाड़े के दौरान होने वाली प्रतिदिन की गतिविधि की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करेंगे। प्रत्येक गतिविधि की फोटो, वीडियो भी साइट पर अपलोड की जाएगी। यह डाटा पहले खंड शिक्षा अधिकारी, उसके उपरांत जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी के पास जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स

इस प्रकार चलेगी स्वच्छता गतिविधियां
- 31 अगस्त व 1 सितंबर, कम्युनिटी आउटरीच डे
- 2 सितंबर, ग्रीन स्कूल ड्राइव डे
- 4 व 5 सिंतबर, स्वच्छता प्रतिभागी डे
- 7 सितंबर, हैंडवाॅश डे
- 8 सितंबर, पर्सल हाइजिन व प्रदर्शनी डे
- 11 व 23 सितंबर, स्वच्छता गतिविधियां, विजेता घोषित डे
---
बॉक्स

इस प्रकार देनी होगी गुगल लिंक पर जानकारी
सभी स्कूलों स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुगल लिंक पर जानकारी देनी होगी। इस दौरान सबसे पहले स्कूल का नाम, उसके बाद शपथ में कितने विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, फोटो व वीडियो, हिंदी व अंग्रेजी में ली गई शपथ की जानकारी देनी होगी। इसके बाद विद्यालयों को स्वच्छता गतिविधि की जानकारी देनी होगी। स्कूलों के कितने शिक्षकों ने हिस्सा लिया, कम्युनिटी आउटरिच, ग्रीन स्कूल ड्राइव, स्वच्छता प्रतिभागी डे, हैंड वाॅश डे, पर्सनल हाइजिन डे, स्वच्छता प्रदर्शनी डे, स्वच्छता एक्शन डे, प्राइज बांटने की भी जानकारी सभी विद्यालयों की देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
जिले के सभी राजकीय स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा 31 अगस्त से चलाया जाएगा, जो 13 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान विद्यालयों को अलग-अलग दिन गतिविधियां करवानी होंगी। जिसकी रिपोर्ट प्रतिदिन गुगल लिंक पर देनी जरूरी है। - नरेंद सिंह शम्मी, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed