फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness campaign did not stop even in rain

Sirsa News: बारिश में भी नहीं रुका स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign did not stop even in rain
सिरसा।हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सफाई करते हुए। सूचना विभाग
सिरसा। जिले में भले ही तीन दिनों में भारी बारिश हुई हो। प्रदेश सरकार के हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को नगर परिषद व पालिकाओं के अधिकारियों ने रुकने नहीं दिया है। स्वच्छता अभियान के तहत जिले की नगर परिषद व पालिकाओं की स्वच्छता टीम रिहायशी, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हुए नजर आई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, बारिश के बावजूद स्वच्छता टीमें बाजारों में जागरूक करते हुए नजर आ रही है। यह अभियान 7 नवंबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य शहरों को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है। अभियान में नगर परिषद सिरसा, नगर पालिका रानियां, नगर पालिका कालांवाली, नगर पालिका ऐलनाबाद और नगर परिषद डबवाली शामिल हैं।
विज्ञापन


इन निकायों की ओर से बाजारों, कॉलोनियों, सडक़ों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग भी की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रह सुनिश्चित किया जाए और खाली प्लॉटों से भी कचरा हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, फल-सब्जी विक्रेताओं, स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों को अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कचरा सड़कों पर न फैले। अभियान में पेड़ लगाने और फॉगिंग जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से न केवल शहरों की साफ-सफाई में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed