{"_id":"603bdb4c8ebc3ed38166c3e9","slug":"classes-of-first-and-second-students-will-be-held-from-today-sirsa-news-rtk5976956137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगेंगी पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगेंगी पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की कक्षाएं
विज्ञापन
जिले में आज से सरकारी और निजी स्कूलों में पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में हर रोज सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक बच्चों को पढ़ाई करवाई जाएगी। जबकि स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों को परिवार सहमति पत्र देना अनिवार्य किया गया है। परिवार सहमति पत्र होने के बाद ही स्कूल में बच्चों का प्रवेश हो पाएगा। इससे पहले विभाग ने 24 फरवरी से तीसरी से पांचवीं तक की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे। इससे पूर्व, प्रदेश में छठी से बारहवीं तक के स्कूलों को पहले ही दो चरणों में खोला जा चुका है।
शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को कोरोना के नियमों की पालना करने के आदेश जारी किए गए है। स्कूलों में समय-समय पर सैनिटाइजर का छिड़काव करना होगा। इसी के साथ सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग से जांच की जाएगी। अगर किसी विद्यार्थी का तापमान अधिक होने पर स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। स्कूल में पढ़ाई करवाते समय सामाजिक दूरी ध्यान रखा जाएगा।
स्कूल खुलने की दी जा रही सूचना
स्कूल खुलने की रविवार को भी बच्चों के अभिभावकों को सूचना दी गई। गांव में स्कूल खुलने की मुनादी करवाई गई। इसी के साथ स्कूल खुलने को लेकर अध्यापकों ने विद्यार्थियों के परिजनों को फोन कर स्कूल खुलने की सूचना दी। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के पास एसएमएस भेजकर सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
कोट
स्कूलों में सोमवार से पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जाएगी। स्कूलों में सभी प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। स्कूलों के इंचार्ज को कोविड 19 को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
-आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।