फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civil hospital,sirsa news

नागरिक अस्पताल में आज शुरू होगी डिजिटल एक्स-रे मशीन

Sun, 14 Mar 2021 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
civil hospital,sirsa news
अब नागरिक अस्पताल में नई डिजिटल मशीन से मरीजों के एक्स-रे किए जाएंगे। मरीजों को अब अधिक देर तक नागरिक अस्पताल में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यालय की ओर से दिसंबर 2020 में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन नागरिक अस्पताल को दी गई थी, लेकिन इस पर काम शुरू न होने के कारण मरीजों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

सोमवार से नई डिजिटल मशीन से एक्स-रे की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इससे पहले अस्पताल में जीई कंपनी की 300 एमए व प्लेंजर की 100 एमए मशीन से मरीजों का एक्स-रे होता था, लेकिन अब बड़ी डिजिटल मशीन से एक्स-रे होंगे, जिससे मरीजों को ज्यादा वेटिंग में नहीं रहना पड़ेगा। रोजाना 125 से ज्यादा मरीज छोटे बड़े एक्स-रे करवाने पहुंचते हैं। अस्पताल में केवल दो रेडियोग्राफर कार्यरत हैं, जबकि 4 पद 10 साल से खाली पड़े हैं, जिससे मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट का घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिसके कारण उनका इलाज शुरू होने में देरी होती है। रेडियोग्राफर की कमी से डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली, चौटाला व ओढां सीएचसी में एक्स-रे मशीनें धूल फांक रही हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ दो रेडियोग्राफर के सहारे हैं। इसके कारण जिलेभर के मरीज एक्स-रे करवाने नागरिक अस्पताल आते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के टीबी डिपार्टमेंट को दिसंबर में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन मिली थी, जिसे संबंधित कंपनी ने इंस्टाल करवा दिया है। अब मरीजों को एक्स-रे करवाने में दिक्कतें नहीं आएंगी। सोमवार से समय पर एक्स-रे मशीन चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रोहताश वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed