फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civil hospital lights remained on for 9 hours, more than 1200 patients remained upset

नागरिक अस्पताल की बत्ती 9 घंटे तक रही गुल, 1200 से ज्यादा मरीज लोग रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital lights remained on for 9 hours, more than 1200 patients remained upset
मोबाइल की रोशनी में मरीजों के सैंपल लेते डॉक्टर व कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बारिश के कारण नागरिक अस्पताल में रात ढाई बजे बिजली ट्रांसफार्मर की केबल जलने के कारण बिजली गुल हो गई। जिसके कारण अस्पताल में दाखिल 150 से ज्यादा और ओपीडी में आने वाले करीब 1000 मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ओपीडी में पहुंचे मरीजों की जांच भी डॉक्टर मोबाइल की लाइट जला करते दिखाई दिए है। वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे तक अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी स्कैन और अन्य कार्य बाधित रहे। दोपहर 12 बजे के बाद नई केबल बदलने के साथ ही कर्मचारियों ने अस्पताल की बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया। अस्पताल में इससे पहले भी ट्रांसफार्मर के कारण बिजली के लंबे कट लगने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।
विज्ञापन

बारिश होने और ट्रांसफार्मर में डाली गई केबल पुरानी होने के कारण रात को ढाई बजे फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिसके बाद कर्मचारियों ने अस्थायी कनेक्शन कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद फिर से बिजली गुल हो गई। मरीजों को सुविधा देने के लिए जेनरेटर शुरू कर दिया। लेकिन फिर भी अस्पताल में बार बार बिजली बाधित होती रही। सुबह कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर नई केबल के साथ कनेक्शन कर दिया। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद ही नियमित बिजली की सप्लाई शुरू हो पाई। जिसके बाद मरीजों की जांच प्रक्रिया शुरू हो पाई।
विज्ञापन

मोबाइल की रोशनी में मरीजों की जांच करते दिखाई दिए डॉक्टर
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मरीजों की जांच भी डॉक्टर मोबाइल की लाइट जला कर करते हुए दिखाई दिए। अस्पताल के सभी वार्डों में अंधेरा छाया रहा। दाखिल मरीज काफी परेशान नजर आए। अस्पताल के भवन में उमस होने के कारण मरीज भी बाहर बैठ बिजली आने का इंतजार करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और सीटी स्कैन का काम रहा ठप
सुबह नौ बजे से ही नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्सरे करवाने वाले मरीज अस्पताल में काफी संख्या में पहुंचते है। बिजली गुल होने के कारण दोपहर 12 बजे तक किसी भी मरीज का एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। डॉक्टरों के कमरों के सामने मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। डॉक्टर भी मरीजों को बार बार बिजली आने के बाद ही जांच हो पाने की जानकारी देते हुए नजर आए।

ट्रांसफार्मर से केबल जलने के कारण बिजली बाधित हो गई थी। जिसके बाद जेनरेटर से बिजली सप्लाई शुरू की गई थी। मौसम खराब होने के कारण नई केबल के साथ अस्पताल का कनेक्शन नहीं हो पाया था। दोपहर 12 बजे के बाद कनेक्शन कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी है।
-डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सक अधीक्षक, नागरिक अस्पताल सिरसा

नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण अंधेरे में बैठे मरीज।

नागरिक अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण अंधेरे में बैठे मरीज। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed