फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civil hospital building to be repaired at a cost of Rs 2.80 crore, budget released

Sirsa News: दो करोड़ 80 लाख की लागत से नागरिक अस्पताल के भवन की होगी मरम्मत, बजट हुआ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital building to be repaired at a cost of Rs 2.80 crore, budget released
नागरिक अस्पताल का भवन, जिसकी होने है मरम्मत। - फोटो : Sirsa
सिरसा। 36 वर्ष पुराने नागरिक अस्पताल के भवन की अब मरम्मत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो करोड़ 80 लाख रुपये का बजट जारी किया है। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग मुख्यालय में रिपोर्ट भेजेगा और अप्रूव होने के बाद टेंडर लगाकर मरम्मत का काम शुरू करवाएगा। भवन की मरम्मत होने के बाद कुछ वर्ष इसी भवन में ही मरीजों को इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के दो मंजिला भवन का वर्ष 1986 में निर्माण किया गया था। देखरेख के अभाव और मरम्मत कार्य समय पर न होने के कारण भवन की स्थिति अब खराब हो चुकी है। भवन में लगा सीमेंट गिरने के कारण यहां लगे सरिये और ईंटे भी दिखाई देने लगी हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही भवन की छत पर बनाई चहारदीवारी भी गिर चुकी है जबकि इससे पहले आरटीपीसीआर लैब की छत से प्लास्टर गिर गया था। जिसके बाद तत्कालीन उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भवन का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत करने को कमेटी का गठन किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्थिति की जांच कर भवन की मरम्मत में लगने वाले खर्च का एस्टीमेट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजा। स्वास्थ्य विभाग के पास बजट पहुंचने के बाद उसे पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को ट्रांसफर किया गया है। अब भवन की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नए भवन की जगह का प्रशासन नहीं कर पाया अभी तक चयन
नागरिक अस्पताल में हर रोज एक हजार के करीब मरीज स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। जबकि सरकार की ओर से नागरिक अस्पताल को ही 200 बेड का घोषित कर दिया था और नए डॉक्टर व स्टाफ की मंजूरी दी थी। भवन की स्थिति खराब होने के बाद सरकार ने नए भवन की मंजूरी भी दे दी। लेकिन दो वर्ष बीते के बाद भी नए भवन की जगह की तलाश नहीं हो पाई है। जिसके कारण पुराने भवन में ही अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। अस्पताल में जगह की कमी होने के कारण इसका नुकसान मरीजों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलरों से दिखाई देता है सरिया और बड़े छेद
नागरिक अस्पताल के भवन की स्थिति खराब होने के कारण पिलरों में लगा सरिया और दीवारों में भी बड़े छेद हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता हैं। हालांकि कमियों को छुपाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने छेद हुए सभी स्थानों पर बड़े बैनर लगा उसे छुपा रखा है। ताकि भवन की कंडम स्थिति न दिख सके।
भवन की मरम्मत करने के लिए मुख्यालय की ओर से दो करोड़ 80 लाख का बजट पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को भेज दिया गया है। जल्द ही भवन के मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

-डॉ. संदीप कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा ।
नागरिक अस्पताल के भवन की मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने पत्र भेजा है। भवन की स्थिति की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी और अप्रूव करवाया जाएगा। इसके बाद टेंडर लगाकर मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
-कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed