फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic,issuse,Farmer protest,sirsa news

किसान आंदोलन के समर्थन में आढ़तियों ने बंद रखीं दुकानें

Tue, 01 Dec 2020 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
civic,issuse,Farmer protest,sirsa news
कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को सिरसा अनाज मंडी में हड़ताल रही। इस दौरान आढ़तियों ने अनाज मंडी में दुकानें बंद रखकर रोष व्यक्त किया तथा मंडी में कामकाज भी बंद रखा गया। हड़ताल में आढ़तियों के साथ तीन अन्य संगठन भी शामिल हुए।
विज्ञापन

आढ़तियों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए सोमवार को दि एसोसिएशन आढ़तियान के बैनर तले एक दिवसीय हड़ताल का आवाहन किया गया था, जिसके चलते मंगलवार को आढ़तियों के साथ ही कच्चा दलाल एसोसिएशन, अनाज मंडी अकांउटेंट एसोसिएशन व लेबर यूनियन अनाज मंडी ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कानूनों का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। इसके पश्चात अनाज मंडी स्थिति मार्केट कमेटी कार्यालय के समीप बने शेड के नीचे सभा की गई।
विज्ञापन

दि एसोसिएशन आढ़तियान के प्रधान हरदीप सरकारियां ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जो तीन कृषि कानून लेकर आई है वह किसी के हित में नहीं है। किसान तो पहले ही मुश्किल में था और अब इन कानूनों के लागू होने से आढ़तियों के साथ-साथ मजदूरों को भी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर जिस प्रकार से वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले छोड़े गए वह निंदनीय है, वे तो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इससे पूर्व मेें हड़ताल के मामले में सिरसा अव्वल था, इसी का नतीजा है कि 4 प्रतिशत मार्केट फीस घटाकर सरकार ने एक प्रतिशत कर दी थी। इसलिए हम सब को मिलकर एकजुटता दिखानी होगी तभी यह संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी मजदूरों के विषय में बोलते हुए कहा कि मजदूर भाई बेचारे पीड़ी दर पीड़ी काम करते आ रहे हैं। ऐसा न हो कि आगे उन्हें बाहर जाना पड़े। वहीं आढ़तियों की इस हड़ताल का व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने समर्थन दिया, जिस पर पदाधिकारियों ने उनका अभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी सदस्य वाहनों पर एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और गेट पर नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर कृति गर्ग उप प्रधान, कश्मीर कंबोज महासचिव, कृष्ण लाडवाला, राजेश भल्ला, विनोद कुमार, रविंद्र बजाज, मुखत्यार, राजेश बांसल, पुरूषोतम कालड़ा, लाभचंद कंबोज, देशराज, नरेंद्र धींगड़ा, नील कमल व राजेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed