{"_id":"606369a48ebc3ed8347ee45a","slug":"civic-issuse-farmer-mla-sirsa-news-punjab-arun-narang-sirsa-news-rtk602226574","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर विधायक के साथ मारपीट पर रोष, फूंका पंजाब के सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर विधायक के साथ मारपीट पर रोष, फूंका पंजाब के सीएम का पुतला
विज्ञापन
अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ किसानों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर थाने के समक्ष पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका। मामले की सूचना पक्का मोर्चा धरना स्थल किसानों को मिली तो किसान बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध करने के लिए काले झंडे लेकर सदर थाने के समक्ष पहुंच गए। प्रशासन की ओर से थाने के सामने पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आमने-सामने होने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की घेराबंदी में पंजाब सरकार का पुतला फूूंक दिया और वापस चले गए। तत्पश्चात किसानों ने रोष में आकर पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बीजेपी के पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा के आवास के समक्ष उनका व जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल का पुतला फूंका।
मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंकने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बरनाला रोड स्थित महिला थाने के समक्ष एकत्र हुए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महिला थाना के समक्ष पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 11:20 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम की जानकारी पक्का मोर्चा धरना स्थल के किसानों को मिली तो किसान बाबा गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में काले झंडे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध करने पहुंच गए। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और रास्ता बंद कर दिया। किसान बीजेपी कार्यकर्ताओं तक पहुंचने के लिए पुलिस से रास्ता देने की मांग करते रहे। पुलिस जब नहीं मानी तो किसानों और पुलिस में धक्का मुक्की शुरू हो गई। दोनों पक्षों में 15 मिनट यह स्थिति बनी रही। ऐसे में किसानों से 100 मीटर दूरी पर खड़े बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोश में आ गए ओर किसानों की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। किसान और कार्यकर्ता आमने सामने हो गए और पुलिस बल बीच में दीवार की तरह तैनात रहा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समक्ष ही कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक दिया और एसडीएम डॉ. जयवीर यादव को मांग पत्र सौंपकर लौट गए।
विज्ञापन
सभी किसानों पर लगा है पार्टियों का ठप्पा : आदित्य
बीजेपी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल की अध्यक्षता में महिला थाना के समक्ष एकत्र हुए। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए आदित्य ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान नहीं हैं। इन सभी पर राजनैतिक दलों का ठप्पा लगा हुआ है। सभी किसान पार्टियों से जुड़े हुए हैं। पंजाब में हुई घटना काफी निंदनीय है। उन्होंने पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग उठाई और एसडीएम डॉ. जयवीर यादव के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा।
किसान बोले : हिम्मत है तो गांवों में आकर दिखाओ
दूसरी ओर किसानों ने भाजपा जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि हिम्मत है बीजेपी नेता और कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर दिखाएं। कार्यक्रम करने के लिए कार्यकर्ता पहुंचते हैं तो उनका घेराव किया जाएगा। इसके बाद किसानों के खिलाफ बयान देने से आक्रोशित किसान रोष प्रकट करते हुए दोपहर डेढ़ बजे पुरानी हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा के आवास के समक्ष पहुंच गए। किसानों ने रोष प्रकट करते हुए बीजेपी अध्यक्ष आदित्य देेवालाल और पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा का पुतला फूंका। इस मौके पर लखा सिंह अलीकां, गुरदीप सिंह, जगदीश सिंह उपस्थित रहे।