फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City's street lights will be illuminated with Rs 47.62 lakh, tender will open on Wednesday

Sirsa News: 47.62 लाख से जगमग होंगी शहर की स्ट्रीट लाइट्स, बुधवार को खुलेगा टेंडर

Mon, 07 Oct 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
City's street lights will be illuminated with Rs 47.62 lakh, tender will open on Wednesday
शहर के डबवाली रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट।  संवाद
वाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स की जल्द ठीक होने की उम्मीद है। नगर परिषद की ओर से 47.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंगलवार को वोटों की मतगणना के कार्य के बाद बुधवार को टेंडर खुला जाएगा।
शहर को रोशन करने के लिए नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। इन स्ट्रीट लाइट की मरम्मत को लेकर लगाया गया टेंडर खत्म हो गया था। आचार संहिता से पहले इसके लेकर टेंडर लगाया गया था, लेकिन एजेंसी नहीं आने के कारण टेंडर का रिकॉल कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के हिसार रोड, रानियां रोड, बेगू रोड और डबवाली रोड पर स्ट्रीट लाइट्स कई जगह से बंद पड़ी है। इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



डबवाली रोड पर बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट 20 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स बंद
चतरगढ़पट्टी फाटक से लेकर एयरफोर्स के आखिरी छोर तक डबवाली रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद है। 50 के आस-पास पोल है। इन पर तिरंगा लाइट से लेकर स्ट्रीट लाइट दोनों ही बंद है। रात के समय हादसों का खतरा बना रहता है। बीच-बीच में कई जगह पोल गायब है, तो कई पोल पर लाइट ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
शहर में अलग-अलग जगहों पर तिरंगा और स्ट्रीट लाइट में दिक्कत
तिरंगा लाइट शहर को सुंदर बनाने के लिए लगाई गई थी। पोस्टर व बैनर लगाए जाने के कारण यह खराब होने लगी। शहर के हर मुख्य रोड पर तिरंगा लाइट खराब पड़ी है। टेंडर न होने के कारण इनको दुरुस्त नहीं किया गया है।
---
बॉक्स
सर्दी के मौसम आने पर होगी परेशानी
मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन साढ़े 6 बजे ढलने लगा है और दीपावली के आस पास अंधेरा जल्द होने लगेगा। नवंबर में सर्दी का मौसम शुरू होने की उम्मीद है। सर्दी के मौसम में स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। बेसहारा पशुओं के कारण रात के समय वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। धुंध का मौसम आने से पहले पहले शहर व मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त किया जाना जरूरी है।





स्ट्रीट लाइट की मरम्मत को लेकर टेंडर लगाया गया है। 47 लाख 62 हजार रुपये का टेंडर है और आचार संहिता के बाद खोला जाएगा। इस टेंडर के बाद स्ट्रीट लाइट को लेकर कोई दिक्कत शहर में नहीं आने दी जाएगी। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed