फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City Kirtan taken out on the occasion of Guru Gobind Singh's Prakash Utsav

Sirsa News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

Wed, 17 Jan 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
City Kirtan taken out on the occasion of Guru Gobind Singh's Prakash Utsav
रानियां में निकाले जा रहे नगर कीर्तन का अगुवाई करते पंज प्यारे 
रानियां। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा खुई वाला मोहल्ला गुरु तेग बहादुर साहिब से प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी विशेष रूप से सजाई गई।
विज्ञापन

शहर में निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन के दौरान पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। वहीं पालकी की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में शामिल संगत वाहेगुरु एवं गुरबाणी का जाप करती हुई साथ चली। शहर के हर चौक चौराहे पर श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का फूल वर्षा से स्वागत किया। वहीं जगह-जगह पर चाय, पकौड़े का लंगर लगाया गया। नगर कीर्तन में मौजूद युवतियों व महिलाओं ने पालकी के आगे झाड़ू लगाकर पालकी का स्वागत किया। इस दौरान नगर कीर्तन शहर के बीडीओ कार्यालय, अनाज मंडी, पुराना बस स्टैंड, मेन बाजार, जीवन नगर रोड, नकोडा बाजार व दीप पैलेस के आगे से होकर गुरुद्वारा साहिब में जाकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान बलकार सिंह, बलदेव सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, परविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, जगदीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
नगर कीर्तन के दौरान गुरु तेग बहादुर अखाड़ा के गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। तलवंडी टीम ने गतके के साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। इस गतका पार्टी में बच्चे से लेकर महिलाएं तक शामिल हुईं। जिन्होंंने डंडा, भाला, तलवार व अन्य औजारों से शहरवासियों को करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सवेरे में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर अलसुबह ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। होशियार सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन से पहले अमृत सवेरे श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में जाकर अपने गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed