{"_id":"67f2c5295730971761054d9f","slug":"cia-raided-a-house-recovered-164-kg-poppy-husk-and-an-electronic-scale-sirsa-news-c-128-1-sir1004-135904-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीआईए ने घर में मारा छापा , 16.4 किलो ग्राम डोडा पोस्त व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीआईए ने घर में मारा छापा , 16.4 किलो ग्राम डोडा पोस्त व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद
Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने शनिवार को गांव नेजिया स्थित एक घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को तूड़ी के कोठे में प्लास्टिक के तीन कट्टे मिले। इन कट्टों में से 16 किलो 450 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए पुलिस एएसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में चोपटा इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्तचर से सूचना मिली कि गांव नेजिया निवासी साहिल डोडा पोस्त बेचने का धंधा करता है। उसने अपने घर में तूड़ी के कोठे में डोडा पोस्त छुपा रखा है। इसके बाद पुलिस ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत सिंह को साथ लेकर घर में छापा मारा। इस दौरान साहिल भी मौजूद था। पुलिस ने तूड़ी के कोठे के साथ बने कमरे की तलाशी ली तो यहां प्लास्टिक के तीन कट्टे मिले। इन कट्टो में डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने वजन किया तो डोडा पोस्त का वजन 16 किलो 450 ग्राम हुआ। पुलिस को कमरे से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह इसी कांटे से डोडा पोस्त का वजन कर बेचता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
गांव का विकास देकर गया था डोडा पोस्त
पूछताछ में आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया कि यह डोडा पोस्त उसे गांव का विकास पुत्र प्रभुराम देकर गया था। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी आरोपी साहिल व विकास के खिलाफ चोपटा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी साहिल को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी विकास को भी पुलिस जल्द गिरफ्त में लेगी।