फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chilla sahib

गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के नाम की जाएगी 77 कनाल भूमि

Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
chilla sahib
गुरु ग्रंथ साहिब का आसन। - फोटो : Sirsa
रविवार को सिरसा में गुरु नानक देव जी के 550 वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। सुबह सात बजे गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें कि श्रद्धालुुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम ने सिरसा में पगड़ी बंधवाई।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में चार महीने 13 दिन बिताए थे। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की मांग पर सरकार के नाम गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की लगभग 77 कनाल नजूर भूमि को सरकार की नीति के अनुसार गुरुद्वारा के नाम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मामला कई सालों से लटका हुआ था। लेकिन बाबा अजीत सिंह कुछ समय पहले उनसे मिले तो हमने जमीन गुरुद्वारा साहिब के नाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही बाकी खाली भूमि पर सामाजिक संस्थाओं का संचालन करने का अनुरोध गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा अजीत सिंह से किया। साथ ही सीएम ने शहर में सिख समाज के लिए एक एकड़ भूमि में धर्मशाला बनाने के निर्देश दिए। डीसी को इसके लिए उपायुक्त जमीन देखने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने सिरसा व उसके आस-पास के पंजाबी बाहुल्य जिलों में पंजाबी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की घोषणा की। इसके लिए लगभग 400 पदों का विज्ञापन जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज, विधायक सुभाष सुधा, डॉ. कमल गुप्ता व श्याम सिंह राणा, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, मुनीष सिंगला सहित, भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया सहित, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। साथ ही इस अवसर पर जैन मुनि मुकुल जी, बाबा ब्रह्मदास, संत बाबा सेवानंद, संत बाबा प्रीतम सिंह मलड़ी, संत बाबा छोटा सिंह गंगा मस्ताना, संत बाबा मेजर सिंह कुंदन, संत बाबा दर्शन सिंह दादू, संत बाबा मान सिंह, संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, संत बाबा सुखदेव सिंह, संत बाबा चरणजीत सिंह, संत बाबा रागी अवतार सिंह, संत बाबा गुरपाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बनाया जाएगा सिख गुरुओं के नाम पर संग्रहालय
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं के नाम से एक संग्रहालय बनवाने की घोषणा की। संग्रहालय में सिख गुरुओं के बलिदान व इतिहासकारों द्वारा लिखे गए लेखों की जानकारी उपलब्ध होगी ताकि युवा पीढ़ी को महापुरुषों से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने हरियाणा से होकर पंजाब व राजस्थान सीमा तक जा रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनके नाम के साइन बोर्ड लगवाने की घोषणा की। इसके अलावा समारोह में रखी गई सभी मांगों पर सहानुभूतिपुवर्क विचार करने का आश्वासन दिया।
लोहगढ़ को बनाया जाएगा पर्यटन स्थल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का खजाना केवल सिख समाज के लिए ही नहीं खुला है बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए खुला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को एकता में जोड़ने व भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया था। सरकार ने बीर बंदा बहादुर की स्मृति में लोहगढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है और वहां पर मार्शल आर्ट स्कूल खोला जा रहा है और बाबा बंदा सिंह बहादुर व उसकी सेना से जुड़ी शस्त्र व अन्य चीजों को सहेजने के लिए एक संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए एक ट्रस्ट का गठन भी किया जाएगा।

अंबाला में खोला जा रहा है वीएलडीए महाविद्यालय
उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला पर करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में की गई घोषणाओं को लगभग पूरा कर दिया है जिनमें मानव चौक से जाने वाली सड़क का नाम माता गुजरी कौर के नाम करने, अंबाला में माता गुजरी कौर के नाम से वीएलडीए महाविद्यालय खोलना प्रमुख हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुनानक देव जी के जीवन पर दिल्ली प्राकृतिक विज्ञान संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सीएम के साथ सभी प्रमुख भाजपा नेता पगड़ी पहने हुए थे। सभी ने सिरसा में पगड़ी बंधवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed