फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Children presented a PPT on the importance of Constitution Day.

Sirsa News: बच्चों ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रस्तुत की पीपीटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Children presented a PPT on the importance of Constitution Day.
सिरसा।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार
सिरसा। डाइट डिंग जन जातीय गौरव दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ई-कंटेंट और पीपीटी प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने जनजातीय गौरव दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और संविधान दिवस के महत्व पर आधारित अपने-अपने ई-कंटेंट एवं पीपीटी प्रस्तुत की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में जहां जनजातीय समुदायों के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं, संस्कृति और संघर्षों की झलक दिखी, वहीं शिक्षक वर्ग ने संविधान की मूल भावना, भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सरदार पटेल के योगदान पर सारगर्भित सामग्री प्रस्तुत की। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


प्रथम सत्र में डाइट सिरसा के इतिहास विभागाध्यक्ष एवं विषय विशेषज्ञ डाॅ. सतबीर सिंह न्योल ने जनजातीय गौरव दिवस के इतिहास और उद्देश्य पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने भारत की जनजातीय विरासत, सामाजिक योगदान, सांस्कृतिक विविधता और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन समुदायों के संघर्ष और बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों और अध्यापकों को इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से जोड़ते हैं। डिजिटल युग में ई-कंटेंट के माध्यम से विषयों को समझना शिक्षार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। कार्यक्रम का समन्वयन डाॅ. दलीप सिंह गोदारा एवं सह-समन्वयक डाॅ. राजेश खुराना की ओर से किया गया। इस मौके पर डाॅ. मनोज पुरी, नरेश नरूला, डाॅ. अनिल बिश्नोई, लिपिक देवी लाल, सुमित, मनदीप, सुनील व अन्य मौजूद रहे।

सरदार पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण को किया मजबूत

द्वितीय सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ. दलीप सिंह गोदारा ने आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान विषय पर तथ्यपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में जो भूमिका निभाई, वह आधुनिक भारत की बुनियाद है। उनकी दूरदृष्टि, साहस और निर्णायक नेतृत्व ने भारत की एकता, अखंडता और स्थिरता को मजबूत आधार दिया।


--------------

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना ई-कंटेंट प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा जनजातीय समुदायों की गौरवशाली परंपराओं एवं भारतीय संविधान को समझने का सुनहरा अवसर मिला। --- डाॅ. राजेश खुराना, अध्यक्ष, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट विंग एवं कार्यक्रम संयोजक, डाइट डिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed