फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Children of government schools are learning the ABCs of administration.

Sirsa News: सरकारी स्कूलों के बच्चे सीख रहे 'प्रशासन का क ख ग'

Fri, 07 Feb 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Children of government schools are learning the ABCs of administration.
सिरसा में विद्यार्थियों के साथ चर्चा करते एडीसी ल​क्षित सरीन।
सिरसा। जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए 'प्रशासन से परिचय' नामक एक अनूठी पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत मेधावी विद्यार्थियों को जिला प्रशासन के कामकाज से रूबरू करवाया जाता है, ताकि वे 'प्रशासन का क ख ग' सीख सकें।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सरकारी विभागों की कार्य प्रणाली से अवगत कराना है, ताकि उनमें आत्मविश्वास पैदा हो और वे भविष्य में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सिरसा इस तरह का कार्यक्रम शुरू करने वाला पहला जिला है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सरकारी स्कूल से 5 मेधावी विद्यार्थियों (2 गर्ल स्टूडेंट्स सहित) को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का भ्रमण करवाया जाता है। इसके अलावा, उन्हें सरकारी विभागों, औद्योगिक, कृषि और शैक्षणिक संस्थानों की कार्यप्रणाली से भी परिचित करवाया जाता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि निकट भविष्य में इस मुहिम का विस्तार करते हुए सरकारी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी शामिल करने की योजना है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय भ्रमण के बाद विद्यार्थी अपने अनुभव निबंध के रूप में लिखते हैं और स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने इस अनूठी पहल में सराहनीय योगदान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी वेदसिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम, नोडल अधिकारी अमित मनहर, प्रवीण रानी, रीटा रानी आदि को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए हर व्यक्ति का योगदान होना जरूरी है।

------
ऐसे किया जा रहा जागरूक

विद्यार्थियों को समाधान शिविर की कार्य प्रणाली, परिवार पहचान पत्र के उद्देश्य और उपयोग, नगर परिषद में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और निस्तारण, जिला परिषद, जिला राजस्व विभाग में जमाबंदी और अन्य राजस्व रिकॉर्ड, ई-दिशा केंद्र की कार्य प्रणाली (मोटर वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, सरल पोर्टल), सड़क सुरक्षा नियम, यातायात प्रबंधन, बाल अधिकार, एफआईआर और अन्य नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है। वहीं विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्रों जैसे वीटा मिल्क प्लांट, राइस मिल आदि का भ्रमण करवाया जाता है, जहां उन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाती है।


-------
छात्रा निशा और पूजा ने अपने अनुभव किए साझा

छात्रा निशा और पूजा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि कैसे हमारा शहर और गांव स्वच्छ बनाए जा सकते हैं। समस्या का समाधान करने की क्या प्रक्रिया रहती है, कैसे कहां आवेदन भेजे जाते हैं, आदि के बारे में आज जानने को मिला है, जो कि उम्रभर काम आएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी विभागों की कार्य प्रणाली, सरल केंद्र में विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बनवाने, मनरेगा तथा उद्योगों की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इस अनूठी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, औद्योगिक विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकें। यह पहल छात्रों को न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं से परिचित कराती है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्रदान करके उनके समग्र विकास में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed