Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chhath parv start

Sirsa News: नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का आगाज

Sat, 14 Nov 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
chhath parv start
छठ पूजा पर दउरा तैयार करने के लिए खरीदारी करती हुई महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सूर्य उपासना, स्वच्छता और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पारंपरिक नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया है। इस महापर्व के चलते शहर में रह रहे पूर्वांचल समाज सहित तमाम श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पहले दिन व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान-ध्यान कर भगवान सूर्य की आराधना की।
व्रतियों ने शुद्ध सात्विक भोजन के रूप में लौकी की सब्जी और अरवा चावल का भात ग्रहण किया। इसके साथ ही व्रती महिलाओं ने चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान का संकल्प लिया। नहाय-खाय के साथ ही घरों में छठ पूजा के विशेष और पारंपरिक महाप्रसाद ठेकुआ बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

यह महापर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इसमें स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती महिलाएं कठिन नियमों का पालन करती हैं। यह पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि और संतान के दीर्घायु के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विभिन्न हिस्सों में छठ पूजा की धूम देखी जा रही है। श्रद्धालु अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां कर रहे हैं। यह पर्व सामाजिक सद्भाव और आस्था का प्रतीक है।
खरना अनुष्ठान और निर्जला उपवास
पर्व के दूसरे दिन खरना का विशेष अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। खरना के दिन व्रती महिलाएं दिन भर उपवास रखेंगी। शाम को वे मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर प्रसाद तैयार करेंगी। इस प्रसाद में गुड़ और चावल की खीर व रोटी शामिल होगी। छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रती इस प्रसाद को ग्रहण करेंगी। इसी के साथ उनका 36 घंटे का अत्यंत कठिन निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाएगा। इसके अगले दिन अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और चौथे दिन उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।
बाजारों में छठ पूजा सामग्री की रौनक
छठ महापर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक अपने चरम पर है। विशेष रूप से हिसार रोड पर छठ पूजा सामग्री का बाजार सज गया है। दिन भर महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ खरीदारी करती नजर आई। बाजार में बांस से बने सूप, दउरा और मिट्टी के दीये उपलब्ध हैं। गन्ना, कच्ची हल्दी, अदरक, सुथनी, नारियल, सिंघाड़ा और मौसमी फलों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। दुकानदारों के अनुसार महंगाई के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। पूजा के लिए संपूर्ण सामग्री के साथ एक दउरा 1500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में तैयार हो रहा है।

सिरसा मेजर नहर पर घाटों की तैयारी
छठ पूजा के मुख्य अर्घ्य के लिए सिरसा मेजर नहर के किनारे तैयारियां जोरों पर हैं। नहर के दोनों किनारों पर करीब साढ़े तीन किलोमीटर के लंबे दायरे में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घाट बनाए हैं। दिन भर महिलाएं, युवा और बच्चे नहर किनारे पहुंचकर अपने पूजा स्थल को चिह्नित करते दिखे। उन्होंने वहां वेदी बनाकर उसकी साफ-सफाई और सजावट भी की। लोगों ने अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए वहां नाम भी लिखे हैं। सामाजिक संगठनों द्वारा भी नहर किनारे स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed