फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cheating gang active by changing ATM card in Sirsa

Sirsa: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का गिरोह सक्रिय, शातिरों ने पहले निकलवाई नकदी और बाद में की शॉपिंग

Wed, 30 Aug 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

सिरसा में एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 14 हजार की चपत लगाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले एटीएम कार्ड से पहले नकदी निकलवाई और बाद में जमकर शॉपिंग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Cheating gang active by changing ATM card in Sirsa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा कीर्तिनगर क्षेत्र में हनुमानगढ़ निवासी एक व्यक्ति का शातिरों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसे एक लाख 14 हजार की चपत लगा दी। शातिरों ने पहले एटीएम से ही नकदी निकलवाई और बाद में शॉपिंग की। पीड़ित के पास केयर से फोन गया तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में आत्मा राम पुत्र हेत राम निवासी कालीवंगा जिला हनुमानगढ़ ने बताया कि वह मकान की जोड़ी बनाने के लिए लकड़ी खरीदने सिरसा आया था। जिसके पश्चात उसने एक मील पर पता किया और कैश निकलवाने के लिए शाह सतनाम चौक पर स्थित एक एटीएम मशीन में चलाया गया। लेकिन वहां से नकदी नहीं निकल पाई। जिसके पश्चात वह उसके पास ही एक अन्य एटीएम मशीन में पहुंच गया। जब वह कार्ड लगाने लगा तो दो युवक वहां पर आ गए और उससे बातचीत करने लगे।
विज्ञापन


एटीएम कार्ड ठीक तरह से काम नहीं करने के कारण एक युवक ने उसकी सहायता करनी शुरू कर दी और एटीएम कार्ड ले लिया। इसी दौरान उक्त युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और जब वह पिन लगा रहा तो दूसरे ने देख लिया। इसके पश्चात 27 अगस्त को एसबीआई केयर से उनके के पास फोन आया और उन्होंने एटीएम कार्ड से ट्रांजेक्शन होने की जानकारी दी। लेकिन उनके पास कोई भी मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उन्होंने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवा दिया। उन्होंने अपनी पास बुक पूरी करवाई तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से एक लाख 14 हजार की नकदी गायब है। इसमें 49999 रुपये की नकदी निकाली गई है जबकि अन्य राशि से बिजली उपकरण और शॉपिंग की गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed