फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chautala double murder case: Court sent two accused, including most wanted, on remand for 4 days

चौटाला डबल मर्डर मामला: मोस्ट वांटेड सहित दो आरोपियों को कोर्ट ने 4 दिन के रिमांड पर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chautala double murder case: Court sent two accused, including most wanted, on remand for 4 days
डबवाली। चौटाला के चर्चित डबल मर्डर मामले में जिला पुलिस मोस्ट वांटेड सहित दो आरोपियों को फरीदाबाद से प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लेकर आई। फरीदाबाद जेल में बंद आरोपियों को सिरसा लाकर पहले रविवार रात सदर थाना सिरसा में रखा गया और सोमवार को डबवाली न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

चौटाला डबल मर्डर मामले में आरोपी मोस्ट वांटेड संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर फरीदाबाद जेल से डबवाली लाया गया। इसके साथ ही दूसरे आरोपी रवि को भी लाया गया है। इससे पहले रविवार रात को संदीप उर्फ काला को सिरसा सदर थाना में भारी सुरक्षा के बीच रखा गया। सोमवार सुबह उसे डबवाली न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने 4 दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। जहां से सिरसा पुलिस उसे पूछताछ के लिए सिरसा ले आई। डबवाली सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है और न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

भारी सुरक्षा बल तैनात
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए। सभी पुलिस कर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट एवं हथियारों से लैस थे ताकि किसी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। इस मौके सीआईए डबवाली प्रभारी कृष्ण कुमार, सीआईए कालांवाली प्रभारी राजपाल, शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सदर थाना प्रभारी देवी लाल सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। एकबारगी डबवाली अदालत का परिसर छावनी में तब्दील हो गया, पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहे और किसी भी अन्य व्यक्ति को अदालत के समीप तक नहीं जाने दिया गया। मोस्ट वांटेड संदीप उर्फ काला जठेड़ी के अलावा पुलिस ने जींद निवासी रवि उर्फ भोला को भी अदालत में पेश किया। अदालत ने रवि उर्फ भोला को भी रिमांड पर भेजा है। आरोप है कि उक्त डबल मर्डर में प्रयोग हुए हथियारों की सप्लाई में इसका हाथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
20 जुलाई, 2020 को उपमंडल के गांव चौटाला में राजस्थान सीमा के समीप शूटरों ने शराब ठेकेदार जय प्रकाश उर्फ प्रकाश पूनिया एवं मुकेश गोदारा को गोलियों से भून दिया था। एसटीएफ हिसार ने शूटरों को गिरफ्तार करके हरियाणा, पंजाब राजस्थान की जेलों में बंद लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, सोनू मिट्ठी, संपत नेहरा को डबल मर्डर का मास्टर माइंड बताया था। पुलिस सोनू मिट्ठी व संपत नेहरा को शामिल तफ्तीश कर चुकी है।

आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लाकर डबवाली न्यायालय में पेश कर दिया है। न्यायालय ने 4 दिन के रिमांड पर भेजा है। अब 3 दिसंबर को एक बार फिर रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-कुलदीप सिंह बैनीवाल, डीएसपी, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed