फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Charna Singh of Badaguda donated his body for medical research

Sirsa News: बडागुढ़़ा के चरना सिंह की देह मेडिकल शोध के लिए दी दान

Wed, 30 Oct 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Charna Singh of Badaguda donated his body for medical research
 शरीरदानी की अर्थी को कंधा देती उनकी बहनें। (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव बडागुढ़ा निवासी 54 वर्षीय चरना सिंह का बुधवार सुबह देहांत हो गया। परिजनों ने उनकी देह मेडिकल शोध के दान कर दी है।
चरना सिंह ने डेरा की मुहिम ‘अमर सेवा’ के तहत मरणोपरांत शरीरदान करने का संकल्प लिया हुआ था। इसी संकल्प को पूरा करते हुए उनके परिजनों ने बुधवार को उनकी देह डॉ. केएनएस मैमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बाराबांकी (लखनऊ) को मेडिकल शोध के लिए दान कर दी। चरना सिंह को अंतिम विदाई देने हेतु काफी संख्या में डेरा अनुयायी पहुंचे। उनकी देह को फूलों से सजी गाड़ी में पुष्पवर्षा व नारों के साथ रवाना किया गया। चरना सिंह की अर्थी को कंधा उनकी बहन छिंद्र कौर, छोटो कौर, गुड्डी कौर तथा परमजीत कौर ने दिया। खंड रोड़ी के प्रेमी सेवक पवन कुमार ने कहा कि चरना सिंह गांव बडागुढ़ा के दूसरे शरीरदानी के रूप में हमेशा याद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed