फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chant Radhe-Radhe and Biharis will come...

Sirsa News: राधे-राधे रटो चले आएंगे बिहारी...

Mon, 01 Sep 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chant Radhe-Radhe and Biharis will come...
अनाज मंडी स्थित श्याम बगीची धाम में आयोजित संकीर्तन में मौजूद श्रद्धालु व कलाकार। स्रोत : समिति
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से राधा अष्टमी पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। धाम के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि श्याम बगीची धाम में रविवार रात को श्री राधा अष्टमी पर्व पर ताली कीर्तन का आयोजन किया गया। अरदास ताली कीर्तन के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने भजन- राधे-राधे रटो चले आएंगे बिहारी, घुघंटियो आड़ै आ गयो जी, हारा हूं बाबा पर तुम पर भरोसा है, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, तू कृपा कर बाबा मैं कीर्तन करवाउंगा, तेरा किसने किया शृंगार सांवरे, सांसों का बनाके हार बाबा को पहना दूं सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इस दौरान राधा बन के आई छोटी बच्ची ने भजनों पर नृत्य भी किया। भजनों के दौरान बच्चों को खिलोने भी दिए गए। बाबा श्याम को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को कढ़ी-कचोरी का प्रसाद वितरित किया गया। भजनों के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed