{"_id":"661ee3be1a87c01df50750d6","slug":"challans-issued-for-40-school-vehicles-association-claims-80-percent-private-schools-remain-closed-sirsa-news-c-128-1-sir1003-118444-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 40 स्कूली वाहनों के काटे चालान, एसोसिएशन का दावा- 80 प्रतिशत बंद रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 40 स्कूली वाहनों के काटे चालान, एसोसिएशन का दावा- 80 प्रतिशत बंद रहे निजी स्कूल
Wed, 17 Apr 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी व यातायात पुलिस निजी स्कूल बसों की जांच करती हुई। स्वयं
सिरसा। कनीना में स्कूल बस हादसे के बाद यातायात पुलिस की स्कूली बसों पर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को भी पुलिस ने स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 40 स्कूल बसों के चालान काटे गए। वहीं कार्रवाई के विरोध में जिले में 80 फीसदी निजी स्कूल की खुले रहे। यह दावा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया है।
आरटीए कार्यालय में भी निजी स्कूल वाहन चालक वाहनों की पासिंग के लिए पहुंचें। ऐलनाबाद में 80 वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही सिरसा में डीसी ने निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की।
यातायात पुलिस पिछले पांच दिनों से निजी स्कूलों के वाहनों की जांच कर रही है। प्रशासन की सख्ती का असर जिले में निजी स्कूल संचालकों पर भी देखा गया। जिले में मात्र 20 फीसदी स्कूल ही मंगलवार को खुले। पुलिस जिले में अब तक 200 बसों के चालान काट चुकी है और 13 बसों को जब्त कर चुकी है। वहीं निजी स्कूल वाहनों की पासिंग के लिए आरटीए कार्यालय में चालक पहुंचे। मंगलवार को 2 बसों की पासिंग हुई है।
विज्ञापन
लघुसचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त आरके सिंह ने निजी स्कूलों के संचालकों व प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत बैठक की। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालक अपने स्कूल वाहनों की निरंतर जांच करें और जरूरी उपकरण दुरूस्त हों। वाहन चालकों व परिचालकों का प्रशिक्षण भी करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल संचालक बसों में आने वाले बच्चों का पूरा विवरण रखें और परिचालकों को यह हिदायत दें कि बच्चों को निर्धारित स्थान से ही बैठाएं व सुरक्षित छोड़ें।
ऐलनाबाद में 80 वाहनों को जांचा
ऐलनाबाद के निजी विद्यालयों की वाहन जांच राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हुई। उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जांच की। इस दौरान जीपीएस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, रेड व्हाइट स्ट्रिप, ड्राइवर और अटेंडेंट की यूनिफॉर्म, वाहनों के कागजात आदि जांच किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला ने बताया कि लगभग 80 वाहन जांच किए गए। जांच कमेटी में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार खीचड़, राहुल कसवां, जगसीर सिंह, सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, मैकेनिक भूप सिंह, हेल्पर मैकेनिक विकास कुमार सम्मिलित रहे।
स्कूल सेफ्टी, ट्रांसपोर्ट सेफ्टी से संबंधित हिदायत के पालन के दिए निर्देश
रानियां में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रानियां ब्लॉक के सभी मान्यता प्राप्त व अमान्यता प्राप्त स्कूलों की आवश्यक बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता साई ने स्कूल संचालकों से स्कूल सेफ्टी, ट्रांसपोर्ट सेफ्टी से संबंधित हिदायत के पालन के लिए निर्देश दिए। बैठक में स्कूलों में सेफ्टी व ट्रांसपोर्ट सेफ्टी से संबंधित वह अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा भी हम सबकी जिम्मेदारी है। स्कूल संचालक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही न हो। अपने संस्थानों को घर की तरह व्यवस्थित करते हुए अपने स्टाफ से सकारात्मक संवाद करें और उनके सुझावों को भी महत्व दें। - आरके सिंह, उपायुक्त, सिरसा।
वर्जन
निजी स्कूलों द्वारा चालान व चेकिंग के विरोध में स्कूलों को बंद रखना गलत है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। रही बात जांच की तो समय-समय पर निजी स्कूल वैनों की जांच होनी चाहिए। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही वाहनों को चलाना चाहिए।- सौरभ मेहता, प्रधान, अभिभावक एसोसिएशन हरियाणा।