{"_id":"6962905972b01c7cc00ffbdb","slug":"central-government-bent-on-snatching-the-rights-of-the-poor-mp-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151014-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार गरीबों के अधिकार को छीनने पर आमादा : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार गरीबों के अधिकार को छीनने पर आमादा : सांसद
Sat, 10 Jan 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा प्रेसवार्ता करतीं हुईं।
सिरसा। कांग्रेस भवन में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने प्रेसवार्ता की। सैलजा ने मनरेगा को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस शासनकाल में गरीबों को मिले संवैधानिक और कानूनी अधिकारों को एक-एक कर खत्म करने की साजिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा का केवल नाम नहीं बदला गया है, बल्कि उसकी आत्मा, विशेषकर महात्मा गांधी की आत्मा को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। केंद्र सरकार के मनरेगा विरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन कर रही है।
इसी क्रम में 11 जनवरी को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। सांसद ने कहा कि जिस-जिस प्रदेश में चुनाव होते हैं, वहां स्वतंत्र एजेंसियां जैसे ईडी और सीबीआई अचानक सक्रिय हो जाती हैं। लोगों के खातों में पैसे डाले जाते हैं और चुनाव खत्म होते ही सब कुछ भुला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को कमजोर किया जा रहा है, मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है और किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जो भाजपा सरकार की नीयत को उजागर करता है।
विज्ञापन
फतेहाबाद - सिरसा रेलवे लाइन हवाई घोषणा
सांसद ने कहा कि फतेहाबाद-सिरसा रेलवे लाइन परियोजना सरकार द्वारा की जा रही घोषणाएं पूरी तरह हवाई हैं। धरातल पर आज तक कोई ठोस काम नहीं हुआ है। यदि हरियाणा सरकार 1400 करोड़ रुपये के बजट की बात कर रही है, तो वह भ्रामक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को वे एक बार फिर संसद में पूरी मजबूती से उठाएंगी।
स्वच्छता भारत अभियान महज दावे, बेटियां नहीं है सुरक्षित
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं । जहां तक सरकार स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावे कर रही है। शहरों और गांवों में गंदगी के हालात बद से बदतर हैं, जिससे आम आदमी का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय केवल दिखावटी प्रचार कर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की नीति स्पष्ट है गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा करना। केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीबों से उनका हक छीन रही है और उन्हें फिर से हाथ फैलाने को मजबूर किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।
ये रहे मौजूद
कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा, करनैल सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।