फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   census preparation swaganana

Sirsa News: स्वगणना में मकान, शौचालय और सुविधाओं की देनी होगी जानकारी

Thu, 16 Apr 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
census preparation swaganana
जनगणना 2027: - ऑनलाइन प्रणाली से घर बैठे करें स्वगणना, सत्यापन के लिए मिलेगी यूनिक आईडी-
विज्ञापन

-- एडीसी ने दी जानकारी, क्रॉस वेरीफिकेशन करने के लिए घर घर आएंगे कर्मचारी
- जनगणना का डाटा नहीं होगा सार्वजनिक नहीं, भ्रम की स्थिति न पैदा हो, इसलिए करेंगे जागरूक
फोटो- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना प्रक्रिया की शुरुआत वीरवार से हो गई है। इस प्रक्रिया में कई खुलासे हुए हैं। जनगणना में सिर्फ जनगणना नहीं होने जा रही है। आपको घर से लेकर शौचालय तक की जानकारी देनी होगी। फर्श पक्का या कच्चा है और आप किन सुविधा को प्रयोग करते हैं। आप इंटरनेट यूजर है या नहीं, इस बारे में जनगणना में पूछा जा रहा है।
यही नहीं, आप नहाते हैं वह स्नानघर कैसा है, उस बारे में भी आपको बताना होगा। इस तरह के 34 सवालों से आपको गुजरना होगा। तब जाकर आपको एक यूनिट आईडी मिलेगी। वहीं, अधिकारियों ने दावा किया है कि जनगणना के तहत लिए गए डाटा को कोई दुरुपयोग नहीं होगा और यह लीक भी नहीं होगा।
विज्ञापन

जनगणना में आय व अन्य जानकारी भी मांगी जाएगी। इन जनगणना से सही मायने में सरकार के पास एक व्यक्ति का पूर्ण डाटा उपलब्ध होगा। उसी आधार पर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में लघु सचिवालय परिसर के मुख्य सभागार में एडीसी अर्पित संगल ने विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उससे पूर्व उन्होंने वन विभाग के बेलदार व गार्ड्स को स्वगणना के रजिस्ट्रेशन संबंधी सारी जानकारी वीडियो के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि स्वगणना प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी।
एडीसी ने बताया कि इस प्रक्रिया से घर बैठे नागरिक अपने मोबाइल व लैपटॉप से अपना विवरण दर्ज कर एक यूनिक आईडी प्राप्त कर सकेंगे। इस आईडी के बाद घर आकर कर्मचारी सत्यापित कर देगा और प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नागरिक आधिकारिक पोर्टल एसइडोटसेन्ससडोटजीओवीडोटइन पर जाकर स्वयं और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद हाउस लिस्टिंग का कार्य एक मई से 30 मई तक चलेगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है। इस कार्य के लिए कुल 11 चार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जबकि जिले को 2121 गणना खंडों में विभाजित किया गया है।
389 पर्यवेक्षकों की लगाई ड्यूटी
एडीसी ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 2545 प्रगणक और 389 पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने जिला के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय रूप से भाग लें और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि देश के विकास की भविष्य की योजनाएं बेहतर तरीके से बनाई जा सकें।
इन चीजों का रखें ध्यान
1. बिना आईकार्ड के किसी कर्मचारी को जानकारी साझा न करें।
2. भ्रम की स्थिति होने पर विभाग की ओर से जारी किए गए नंबरों पर सूचित करें।
3. एक मोबाइल से एक ही बार स्वगणना हो सकती है।
4. कर्मचारियों को डाटा देने में सहयोग करें। शक या संदेह की स्थिति में पुलिस को सूचित करें।
मकान से लेकर शौचालय तक का देना होगा जवाब
मकान को लेकर सवाल - इनमें मकान की संख्या, उसका फर्श कैसा है, दीवार और छत कैसी सामग्री से बनी है। मकान का प्रयोग रिहायशी या कॉमर्शियल, मकान की स्थिति , कमरों की संख्या।
परिवार को लेकर सवाल - परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, मकान का स्वामित्व।
मूलभूत सुविधाएं - पेयजल का स्रोत, बिजली या प्रकाश की सुविधा, शौचालय की उपलब्धता व उसका प्रकार कच्चा या पक्का, स्नानघर की स्थिति, रसोई में गैस कनेक्शन, खाना पकाने का ईंधन

परिवार की सुविधा - टेलीविजन, इंटरनेट या कम्प्यूटर, मोबाइल फोन, दोपहिया या चारपहिया वाहन।



यह है स्वगणना की आसान प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल (एसइडॉटसेंससडॉटजीओवीडॉटइन - se.census.gov.in) पर जाएं। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी द्वारा लॉगिन करें। अपना राज्य, जिला और स्थानीय क्षेत्र चुनें। डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करें। इसके बाद मकान एवं परिवार से संबंधित पूर्ण जानकारी भरें। तत्पश्चात सबमिशन करें। सबमिशन के बाद एक एसई आईडी मिलेगी जिसे सुरक्षित रखें और प्रगणक आने पर यह आईडी उनके साथ साझा करें। इसके बाद प्रगणक आप द्वारा दर्ज की गई जानकारी की पुष्टि करेंगे। यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed