{"_id":"646bac64096e118f9d0eb7d3","slug":"cdlus-graduate-level-examination-from-today-39-thousand-candidates-will-appear-at-33-centers-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-14-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू की स्नातक स्तरीय परीक्षा आज से, 33 केंद्रों पर 39 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू की स्नातक स्तरीय परीक्षा आज से, 33 केंद्रों पर 39 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Mon, 22 May 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षाएं मंगलवार से शुरू की जाएंगी। विश्वविद्यालय कैंपस स्थित सिरसा और फतेहाबाद के कॉलेजों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षाओं में सिरसा-फतेहाबाद के करीब 39 हजार हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्रों का रिकाॅर्ड सभी परीक्षा केंद्रों में पहुंचाया जा चुका है।
सीडीएलयू की ओर से परीक्षाओं के दौरान जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाती है, उन्हें मानदेय दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि पिछले वर्ष हुई परीक्षाओं के दौरान ड्यूटीरत शिक्षकों का मानदेय का भुगतान अभी तक भी नहीं हो पाया है। सिरसा-फतेहाबाद सहित सीडीएलयू में करीब 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। नाम न छापने की शर्त पर शिक्षकों ने बताया कि अभी तक भी वे मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इन परीक्षाओं के दौरान भी ड्यूटी देने का मन नहीं कर रहा है। नियम कहते हैं कि परीक्षा समाप्ति के साथ ही ड्यूटीरत शिक्षकों का मानदेय मिल जाना चाहिए, क्योंकि परीक्षा के दौरान शिक्षकों का पूरा दिन ड्यूूटी में चला जाता है। इसके साथ अन्य कार्य भी प्रभावित होते हैं।
सिरसा व फतेहाबाद स्थित कॉलेजों में भी बनाए गए हैं केंद्र
सीडीएलयू की ओर से इस बार 33 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी। सिरसा और फतेहाबाद स्थित कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं और शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी है। इतना ही नहीं परीक्षा से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों का रिकाॅर्ड भेजा जा चुका है, ताकि समय पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम
इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। फ्लाइंग दस्तों का गठन कर दिया गया है। वीसी, रजिस्ट्रार सहित परीक्षा नियंत्रक भी फ्लाइंग में होंगे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि नकल पर रोक लगाई जा सके।
सीडीएलयू की ओर से परीक्षाएं मंगलवार से शुरू की जाएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल रोकने के विशेष इंतजाम है। इसके अलावा पिछले मानदेय को लेकर मुझे जानकारी नहीं है, क्योंकि अभी मैंने कार्यभार संभाला है। फाइल देेखकर ही कुछ बता पाउंगा। - प्रो. सिलेंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।
-- -- प्रो. सिलेंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।