फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU will get admission under the new education policy, committee formed

नई शिक्षा नीति के तहत दाखिला करवाएगी सीडीएलयू, कमेटी का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
CDLU will get admission under the new education policy, committee formed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिला शुरू करेगा। इस संबंध में फैसला लेते हुए कमेटी का भी गठन कर लिया है। कमेटी सदस्य फैसला लेंगे कि कैसेेे प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 22 मई आखिरी तारीख है। सीडीएलयू के डीन ऑफ एकेडमिक के नेतृत्व में टीम सदस्यों ने मंथन शुरू कर दिया है।
नई शिक्षा नीति के तहत प्रावधान किया गया है कि पाठ्यक्रमों में इस बार कॉमन टेस्ट के माध्यम से दाखिला होगा। इसके लिए सीडीएलयू ने भी अपनी मंजूरी दे दी और प्रक्रिया को अपना लिया है। इस बार कैंपस में चलने वाले 11 पाठ्यक्रमों को इसके लिए चयनित किया गया है। यानी सीडीएलयू कैंपस में चलने वाले 11 स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए विद्यार्थियों को कॉमन टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसका यह लाभ होगा कि अलग-अलग विश्वविद्यालयों में दाखिला के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

स्नातक स्तरीय इन पाठ्यक्रमों को सीडीएलयू ने किया शामिल
बीएससी फिजिक्स
बीएससी गणित
बीएससी डाटा साइंसिस
बीसीए
बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी
बीएससी फिजिकल, हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन
बी-कॉम
बीबीए
बीए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन
बीए इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस
यह है कॉमन टेस्ट
नई शिक्षा नीति के तहत प्रावधान किया गया है कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिला के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा की बजाय एक ही परीक्षा ली जाए। इससे विद्यार्थियों की समस्या कम होगी। एक ही टेस्ट के परिणाम के आधार पर विश्वविद्यालय दाखिला के लिए आवेदन लेंगे। ये टेस्ट नेशनल टेस्ट एजेंसी की ओर से आयोजित किया जाएगा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) को लेकर सीडीएलयू ने तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इस टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र सिरसा में बनेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीएलयू ने बनाई कमेटी, मंथन के बाद बनेगी गाइडलाइन
बेशक सीडीएलयू ने सीयूईटी टेस्ट के लिए तैयारियां कर ली हैं। लेकिन हो सकता है कि इस टेस्ट के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाएं या फिर सिरसा से बाहर के विद्यार्थियों का नंबर आ जाए। ऐसे में सीडीएलयू ने दाखिला के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और अन्य विभिन्न पहलुओं पर गौर करते हुए गाइडलाइन बनाने का फैसला किया है। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। डीन ऑफ एकेडमिक प्रो. एसके गहलावत की अध्यक्षता में कमेटी मंथन कर रही है।

मंथन कर रहे हैं, टेस्ट के माध्यम से होंगे दाखिला : प्रो. गहलावत
इस बार कॉमन टेस्ट के माध्यम से कैंपस में संचालित स्नातक कोर्स में दाखिला होंगे। इसके लिए 11 कोर्स की सूची तैयार की गई है। टेस्ट को लेकर तैयारियां हैं। कमेटी सदस्य मंथन कर रहे हैं। वैसे ये फैसला विद्यार्थियों के लिए अच्छा साबित होगा क्योंकि अलग-अलग विश्वविद्यालयों में दाखिला के लिए अलग टेस्ट नहीं देना पड़ेगा। -प्रो. एसके गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed