{"_id":"69fb845612cb8c76da0fbda0","slug":"cdlu-ug-exams-start-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157963-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू की यूजी परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू की यूजी परीक्षाएं शुरू
Wed, 06 May 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने निरीक्षण कर जांचीं व्यवस्थाएं
फोटो-- - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में स्नातक यानी यूजी की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुईं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुशील कुमार तथा परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने राजकीय नेशनल कॉलेज एवं राजकीय महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि परीक्षाओं को पारदर्शी एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा एवं फतेहाबाद जिलों के महाविद्यालयों में कुल 29 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पानी व बिजली का उचित प्रबंध सुनिश्चित किया गया। परीक्षाएं सुबह एवं शाम दो सत्रों में आयोजित की जा रही हैं। इनमें सुबह के सत्र में लगभग 2500 तथा शाम के सत्र में लगभग 3500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, प्रश्न पत्र वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं सामान्य पाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र अधीक्षकों एवं संबंधित स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो