फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: PhD admission will be done in February, five new departments will also open

सीडीएलयू : फरवरी में होंगे पीएचडी में दाखिले, पांच नए विभाग भी खुलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
CDLU: PhD admission will be done in February, five new departments will also open
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बैठक के दौरान उपस्थित परिषद सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में अगले महीने से पीएचडी के दाखिला शुरू होंगे। इसके लिए ऑर्डिनेंस तैयार कर लिया गया है। शैक्षणिक परिषद की बैठक में ऑर्डिनेंस पास कर दिया गया। इसके अलावा नए शिक्षा सत्र से सीडीएलयू में पांच नए विभाग भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर सोमवार को शैक्षणिक परिषद की 34वीं बैठक कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई। वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक, रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बांसल, डीन एन ऑफ एकेडमिक प्रो. एसके गहलावत की उपस्थिति में 19 से ज्यादा एजेंडा पर मंथन के बाद फैसले लिए गए। इस दौरान पीएचडी ऑर्डिनेंस को पास करने फैसला लिया गया। फरवरी में पीएचडी के दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीडीएलयू के एकेडमिक योजना बोर्ड ने प्रस्ताव भेजा है कि पांच नए विभाग स्थापित किए जाने चाहिए। इसके बाद ये मुद्दा शैक्षणिक परिषद की बैठक में रखा गया। विचार विमर्श और मंथन के बाद इसे पास कर दिया गया। अब सीडीएलयू में राजनीतिक विज्ञान, साइकोलॉजी, लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस ,फार्मेसी तथा माइक्रो बायोलॉजी शुरू किया जाएगा। ये विभाग शुरू होने से विद्यार्थियों को अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन भी स्थापित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

नॉन टीचिंग के भी नए पद होंगे सृजित
राष्ट्रीय एजुकेशन पॉलिसी -2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की मांग पर न केवल टीचिंग की पोस्ट बल्कि नॉन टीचिंग की पोस्ट भी सर्जित करने का फैसला बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी में 10% सीट बढ़ाने के फैसले को पास किया गया। वेल्यू ऐडेड कोर्सेज शुरू करने के लिए ऑर्डिनेंस को भी पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी बोले- शिक्षा के बिना उन्नति संभव नहीं
वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि शिक्षा बगैर समृद्धि के महल की कल्पना नहीं की जा सकती। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ एमओयू साइन किए जा रहे हैं। देश को जी-20 राष्ट्रों की अध्यक्षता मिलने के उपरांत संघीय सरकार के शिक्षा क्षेत्र में प्रयासों विशेषकर शिक्षा का अंतर राष्ट्रीयकरण को बल मिलेगा। इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार के फॉरेन कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट तथा हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के मार्गदर्शन में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा तथा इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय, यूनेसा (यूनिवर्सिटिस नेगेरी सुरबाया) के बीच साझा करार के मसौदे को अनुमोदित भी किया गया। इसके अतिरिक्त यूजीसी पैटर्न पर करिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेम वर्क फॉर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स पर भी चर्चा की गई और यूजीसी पैटर्न पर चार वर्षीय डिग्री का पाठ्यक्रम भी तैयार करने का बैठक में फैसला लिया गया।

विश्वविद्यालय के कुछ नए विभागों में नियमित शिक्षक नहीं थे। उन विभागों में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नियमित सहायक प्रोफेसरों की भर्ती हाल ही में की गई है। बैठक में अनेक विभागों के शोधार्थियों के रिसर्च टॉपिक व गाइड फाइनल किए गए।
-प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed