{"_id":"6996007979245cd23d0e1809","slug":"cbse-tenth-twelveth-exam-sirsa-news-c-128-1-sir1002-153296-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा रही शांतिपूर्ण, नहीं बनी कोई यूएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा रही शांतिपूर्ण, नहीं बनी कोई यूएमसी
Wed, 18 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिरसा।परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते हुए विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10वीं के विद्यार्थियों ने दी होम साइंस की परीक्षा व 12वीं के विद्यार्थियों ने दी फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा
-- - जिलेभर में बनाए गए हैं 20 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा, 12वीं कक्षा के कुल 5563 विद्यार्थी दे रहे हैं परीक्षाएं
फोटो-19
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिलेभर में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गईं। दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता का माहौल देखने को मिला। दूसरे दिन भी किसी प्रकार की कोई यूएमसी नहीं बनी।
दूसरे दिन आयोजित परीक्षा में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने होम साइंस विषय की परीक्षा दी, जबकि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा) की परीक्षा दी। जिलेभर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा संपन्न करवाई जा रही है। इनमें से तीन केंद्रों पर 10वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। 10वीं कक्षा में होम साइंस विषय की परीक्षा में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वहीं, 12वीं कक्षा में फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जिले में 12वीं कक्षा के कुल 5563 विद्यार्थी इस वर्ष सीबीएसई की परीक्षाएं दे रहे हैं। वहीं, 10वीं के 6190 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। निर्धारित समय पर सभी परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
नहीं बनी कोई यूएमसी
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि (यूएमसी) का कोई मामला सामने नहीं आया। दूसरे दिन भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकल मुक्त रही। केंद्र अधीक्षकों और निरीक्षकों द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई। प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों की जांच की गई और बोर्ड के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया गया।
आसान रही परीक्षा
परीक्षा समाप्ति के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष नजर आया। विद्यार्थी अतुल कुमार, महेश, निशा, सपना व अन्य ने बताया कि पेपर संतुलित और सिलेबस के अनुरूप था। फिजिकल एजुकेशन का पेपर देने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए पाठ्यक्रम से ही आए थे, जिससे उन्हें उत्तर देने में आसानी हुई।