फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Caution: Bike thief gang became active in the city, seven bikes stolen in two days

सावधान : शहर में सक्रिय हुआ बाइक चोर गिरोह, दो दिन में सात बाइक चोरी

Sat, 29 Jul 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Caution: Bike thief gang became active in the city, seven bikes stolen in two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अगर आप बाइक रखते हैं व शहर में जहां-तहां पार्क कर देते हैं, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि शहर में चोर गिरोह सक्रिय हो चुका है। दो दिन में जिले में अलग-अलग स्थानों से सात बाइक चोरी हो गई हैं। चोर सार्वजनिक स्थानों, दुकानों के बाहर और घर के आगे खड़ी बाइकों को अपना निशाना बना रहे हैं। हालांकि इन मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में शहर के गुरु तेग बहादुर निवासी गोपाल ने बताया कि 28 जुलाई को वह बांसल अस्पताल में काम से आया था। बाइक बाहर खड़ी कर वह अस्पताल में चला गया। पीछे से कोई उसकी बाइक चोरी कर ले गया। इस प्रकार गांव मंगाला निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को उसने कपास मंडी के बाहर बाइक खडी की थी। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब मिली।
विज्ञापन

रोड़ी बाजार निवासी विकास गोयल ने बताया कि 27 जुलाई को उसने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद संभाली तो बाइक गायब मिली। चौथे मामले में कीर्तिनगर निवासी मोहित भाटिया ने बताया कि 28 जुलाई की सुबह उसने अपनी बाइक टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद आकर संभाली तो बाइक गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5वें मामले में इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी चंद्रपाल ने बताया कि 27 जुलाई को उसने अपनी दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर किसी काम से चला गया। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब मिली। वहीं, एक अन्य घटना में गांव गदराना निवासी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वह 27 जुलाई को जेबीटी का पेपर देने के लिए फतेहाबाद गया था। अपना बाइक ओढां बस स्टैंड के पास खड़ी की थी। सायं को वापस आकर संभाली तो बाइक गायब मिली। 7वें मामले में खन्ना कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि 25 जुलाई को वह अपने साले की बाइक लेकर लाल बत्ती चौक पर काम आया था। इस दौरान कोई उसकी बाइक चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed