फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cash and mobile phones were looted

Sirsa News: पेट्रोल पंप पर दो सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटी नकदी व मोबाइल फोन

Tue, 25 Jun 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
cash and mobile phones were looted
डबवाली के गांव अबूबशहर के पास पेट्रोल पंप से नकदी  निकालते आरोपी की सीसीटीवी फुटेज। 
सिरसा। डबवाली के गांव अबूबशहर के पास रविवार देर रात स्थित गोमा किसान सेवा केंद्र के नाम से बने पेट्रोल पंप के दो विक्रेता (सेल्समैन) को बंधक बनाकर चार नकाबपोश लुटेरों ने नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए। लूट की पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अबूबशहर के पास गोमा किसान सेवा केंद्र के दो सेल्समैन कमल कुमार व पवन कुमार पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। यहां पर रविवार देर रात को चार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और सीधा केबिन में पहुंच गए। चारों आरोपियों ने पहले दोनों सेल्समैन को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बैठा दिया। इसके बाद बदमाशों ने दराज से करीब 7,000 रुपये व मोबाइल फोन उठा लिया और फरार हो गए। इसके बाद दोनों सेल्समैन ने इस घटना के बारे में पेट्रोल पंप संचालक को जानकारी दी। पेट्रोल पंप संचालक इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, चौटाला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात के बारे में ली।
विज्ञापन


प्रेम नगर में बंद मकान से नकदी और जेवरात चुराए

सिरसा। प्रेम नगर में चोरों ने एक मकान में घुसकर जेवरात व नकदी चुरा ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक वेदपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में वेदपाल सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित बाहर गया था। जब वह लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और दो जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने के पांच कोके, एक चांदी का गिलास, हाथ की दो घड़ी व 8,500 रुपये गायब थे। वेदपाल ने बताया कि घटना 22 जून की रात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed