फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case registered on complaint of both sides regarding fight between BJP-Congress workers

Sirsa News: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झगड़े को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

Mon, 27 May 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case registered on complaint of both sides regarding fight between BJP-Congress workers
सिरसा। जैन स्कूल के मतदान केंद्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका के साथ शनिवार को कांग्रेस नेताओं का विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में कांग्रेस भवन में कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद घटनाक्रम की निंदा की। वहीं भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने भी इस तरह के विवाद को गलत बताया।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि इस मामले को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी ओर सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। पुलिस ने एफआईआर को सार्वजनिक नहीं किया ताकि विवाद ज्यादा न बढ़े। हालांकि सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों ने भाजपा प्रत्याशी की पत्नी और कांग्रेस नेता के बेटे के बयानों के आधार पर मामले दर्ज किए हैं। वहीं कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद इस मामले में बोले हुए पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी को शांति बरतनी चाहिए। हमारे लोग शांतिप्रिय तरीके से काम करते हैं, लेकिन दूसरे पक्ष की ओर से गलत बयानबाजी हो रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर वह वहां गए थे। सब कुछ कैमरे में कैद है। प्रशासन वहां मौजूद था। चुनावों में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। हमारे नेता अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ही जगह जगह हिंसा फैलाने के प्रयास किए गए थे। हाथापाई, गाड़ियां तोड़ने के कार्य उनके लोगों ने किया थे। तानाशाही वह करना चाहते हैं जो चलने नहीं दी जाएगी। जनता आशीर्वाद देगी। मेरी बेटी के साथ गलत व्यवहार हुआ है। बच्चों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। प्रशासन मौके पर मौजूदा था। उन्हें सब पता है और कार्रवाई की जा रही है। यह सब बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed