{"_id":"614f53f08ebc3e09151df172","slug":"case-registered-against-the-person-who-gave-false-information-about-the-robbery-sirsa-news-hsr6126965136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन
सिरसा। लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले को शहर डबवाली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता जतिन निवासी गोलूवाला मंडी राजस्थान के खिलाफ 182 सीआरपीसी के तहत शहर डबवाली थाना में मामला दर्ज कर दिया है।
19 सितंबर की रात को पुलिस को जतिन बांसल निवासी गोलूवाला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी की मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उनसे करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन छीन ली है। इस पर शहर डबवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व डायल 112 पर तैनात जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर युवकों को बुलाकर पूछताछ की तो मामला पूरी तरह झूठ निकला। इस पर पुलिस ने झूठी सूचना देकर शिकायत देने के मामले में जतिन पर 182 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
बता दें कि 19 सितंबर को गाड़ी से मंडी डबावली से गोलूवाला राजस्थान जा रहे जतिन ने गांव सक्ताखेड़ा के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों को लापरवाही से ओवर टेक किया था। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक दुर्घटना होने से बाल-बाल बचे। इसके उपरांत मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गाड़ी को रुकवाकर चालक को लापरवाही से अवगत करवाया। इस पर चालक जतिन व उसके पिता मंगत राम की मोटरसाइकिल सवार युवकों से कहासुनी हो गई और वे झगड़ा करने लगे। उसके बाद जतिन ने युवकों को फंसाने के लिए लूट का झूठा ड्रामा रचकर डायल 112 पर पुलिस को शिकायत कर दी।