{"_id":"641f30284597e4a5a20be776","slug":"case-registered-against-the-accused-of-attacking-the-police-sirsa-news-c-21-1-89388-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव कृपाल पट्टी में शुक्रवार को एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। जिससे पुलिस थाना ऐलनाबाद के मुख्य सिपाही शिवकुमार पुत्र धर्मबीर वासी किरढाण तहसील भट्टू जिला फतेहाबाद को चोट लगी है ।
पुलिस को दी शिकायत में सिपाही शिव कुमार ने बताया कि एक मुखबिर की सूचना के आधार पर वह एक मुकदमे के आरोपी सुखचैन उर्फ बाबा उर्फ सुखा व मोनू वासी कृपाल पट्टी के घर पहुंचे थे तो पुलिस को देखकर दो व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों की सहायता से उन्होंने दोनों आरोपियों को काबू करके उनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम सुखचैन उर्फ बाबा और दूसरे ने मोनू वासी कृपालपट्टी बताया। उसी समय अमरजीत, हंसराज व रवि वासी कृपाल पट्टी और उनके साथ तीन-चार अन्य व्यक्ति आए और आते ही सभी ने मेरे साथ व साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
एसपीओ विकास की वर्दी भी फाड़ दी और गाड़ी का साइड वाला शीशा तोड़ दिया। उन्होंने ईंटों से गाड़ी की खिड़की में डेंट भी डाल दिया। मैंने अपना बचाव करके डायल 112 व प्रबंधक थाना ऐलनाबाद को घटना संबंधी सूचना दी तो कुछ समय बाद डायल 112 व थाना के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और गाड़ी देखकर सभी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस कर्मचारी शिव कुमार ने लिखा है कि अमरजीत व हंसराज और रवि वासी कृपाल पट्टी व तीन चार अन्य लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर व पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 332, 353, 186, 427,34 आईपीसी मामला दर्ज किया है।