फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case registered against five farmers for burning stubble, four places burnt

Sirsa News: पराली जलाने पर पांच किसानों पर केस दर्ज, चार जगह जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Case registered against five farmers for burning stubble, four places burnt
सिरसा। रानियां क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर पराली के मामले देखने को मिले रहे हैं। इसी कड़ी में पहली बार एक महिला किसान पर कृषि विभाग की ओर से पराली जलाने की एफआईआर दर्ज की गई है। महिला किसान के अतिरिक्त रानियां गांव के चार अन्य किसानों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक प्रशासन की ओर से 22 किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन निरंतर किसानों को जागरूक करने में लगा हुआ है। पराली प्रबंधन के साथ-साथ पराली जलाने से रोकने के लिए पूरे प्रशासनिक अमले की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ एरिया में पराली जलाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को 9 और मंगलवार को भी 9 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कुल 141 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गांव रानियां में सेटेलाइट लोकेशन के आधार पर खेतों में पराली जलती हुई पाई गई। इस पर कृषि अधिकारी राजेश कुमार व पटवारी बंटी ने मौके पर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया। इस दौरान अलग- अलग खसरा नंबर के अनुसार पाया गया कि रानियां निवासी बलजीत सिंह पुत्र सुजान सिंह, रणजीत सिंह, मंदीप सिंह पुत्र केहर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह , रानिया निवासी लाभ सिंह, शबैग सिंह पुत्र अनूप सिंह के अलावा रानियां निवासी चरणजीत कौर पत्नी सूचना सिंह के नाम मलकियत होने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


उपायुक्त ने पराली प्रबंधन पर फिर की बैठक
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में फसल अवशेष प्रबंधन व सीआरएम योजना के कार्यान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि जिला के गांवों में फसल कटाई जारी है, उन गांवों में गश्त को बढ़ाएं। सभी टीमें लगातार एक्टिव रहें तथा फील्ड में ही रह कर कड़ी निगरानी रखें। किसानों को समझाएं कि अवशेषों में आग लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती है। इसलिए आग लगाने की घटनाओं को पूरी तरह बंद करना होगा और यह जिम्मेदारी हम सबकी है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि किसान धान की पराली को जिला सिरसा में चयनित 14 गोशाला (गांव केलनीया, सुरतीया, झोरड़नाली, खेरेकां, मंगाला, बरोखां, भावदीन आदि) में चारा की मांग अनुसार 100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच सकते है। इस मौके पर बैठक में एसएचओ सदर सुखदेव, एसएचओ रानियां राधेश्याम, एसएचओ डबवाली सदर प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि सुखदेव सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed