फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   case on 40 in breaking bank seal on house

Sirsa News: कोठी की सील तोड़ने में किसान नेता मंगेज समेत 40 पर प्राथमिकी

Mon, 25 May 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
case on 40 in breaking bank seal on house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली (सिरसा)। बठिंडा रोड पर वार्ड नंबर-21 की गली नंबर-2 में बैंक की ओर से कानूनी प्रक्रिया के तहत सील की गई कोठी का 21 मई को ताला तोड़कर दोबारा कब्जा करने के प्रयास के मामले में डबवाली सिटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्थान के किसान नेता मंगेज चौधरी, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी गुरमेल सिंह समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
संबंधित कोठी बैंक के बकाया ऋण और वित्तीय विवाद के चलते कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बैंक प्रशासन की ओर से सील कर अपने कब्जे में ली गई थी। बैंक का दावा है कि उसके पास संपत्ति का वैध कब्जा था। उस पर बैंक की सील व ताले लगे हुए थे।
विज्ञापन

बैंक के लीगल मैनेजर की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजस्थान से डबवाली पहुंचे किसान नेता मंगेज चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक और किसान कार्यकर्ता कोठी के बाहर एकत्र हुए। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बैंक द्वारा लगाए गए ताले और सील को जबरन तोड़ दिया गया तथा संपत्ति पर पुनः कब्जा स्थापित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एवं शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया क पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू करते हुए नामजद एवं अन्य व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा कानूनी कब्जे में हस्तक्षेप करने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed