{"_id":"61cca39ee8f08f76072bff77","slug":"case-filed-against-health-inspector-after-7-months-of-disappearance-sirsa-news-hsr62072942","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ इंस्पेक्टर के खिलाफ लापता होने के 7 माह बाद दर्ज करवाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ इंस्पेक्टर के खिलाफ लापता होने के 7 माह बाद दर्ज करवाया केस
विज्ञापन
सिरसा। मास्क को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान एकत्र हुई चालान राशि को लेकर हुए विवाद के बाद हेल्थ इंस्पेक्टर लापता हो गए थे। लेकिन अब 7 महीने बाद पुलिस ने हेल्थ इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच करने में 7 माह का समय लगा दिया।
सरकारी खजाने में मास्क चालान की राशि न जमा करवाकर लाखों रुपये गबन करने के मामले में डिप्टी सिविल डॉ. रोहताश की शिकायत पर शहर थाना सिरसा पुलिस ने एमपीएचएस मेल देवेंद्र सिंह व शिव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रोहताश ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा मास्क चालान की राशि एकत्रित करके इन कर्मचारियों को सौंपी जाती थी। इस कर्मचारी द्वारा मास्क चालान की राशि सरकारी खजाने में जमा करवाने का ब्योरा मांगा गया तो उस द्वारा रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद 31 मई 2021 को कर्मचारी देवेंद्र मोंगा अपनी ड्यूटी से स्वेच्छापूर्वक गैरहाजिर हो गया। सिविल सर्जन के आदेशानुसार पुलिस विभाग द्वारा मास्क चालान की जमा करवाई गई राशि का विवरण प्राप्त करके व बैंक से जमा करवाई गई राशि का रिकार्ड प्राप्त करके शिकायत दी गई। जिसमें कर्मचारी देवेंद्र मोंगा द्वारा जमा करवाई गई राशि में 43 लाख 64,500 का अंतर पाया गया। उसकी मौजूदगी न होने पर एमपीएचडब्ल्यू शिव कुमार द्वारा प्राप्त की गई राशि का ब्यौरा मांगा तो उसके द्वारा भी करीब तीन लाख 10 हजार रुपये कम जमा करवाने पाए गए। इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जेजे कालोनी चौकी के एएसआई कृष्ण कुमार ने अस्पताल में पहुंच कर जांच की।
सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर लापता हो गया था मोंगा
मास्क चालान राशि जमा न करवाने का आरोपी कर्मचारी देवेंद्र मोंगा 31 मई 2021 से अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। देवेंद्र मोंगा ने बीती 31 मई 2021 को को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके अपना पक्ष रखा। अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाकर जीवन लीला समाप्त करने की बात कही। देवेंद्र मोंगा की गाड़ी को पंजाब की रोपड़ जिले की भरतगढ़ चौकी पुलिस ने भाखड़ा नहर के समीप से बरामद किया था। कार में उसका मोबाइल व अन्य कागजात भी मिले थे। पुलिस ने हेल्थ इंस्पेक्टर की तलाश में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान भी चलाया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। देवेंद्र मोंगा ने 26 मई तक छुट्टी ली थी। बाद में पंजाब पुलिस ने उसे लापता की सूची में डाल दिया।