{"_id":"5d8a61668ebc3e93b147c1c0","slug":"careless-sirsa-news-rtk5198178162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खेलते समय बच्चे के ऊपर गिरा सीवरेज का ढक्कन, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में खेलते समय बच्चे के ऊपर गिरा सीवरेज का ढक्कन, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए परिजन
- फोटो : Sirsa
शहर के वार्ड नंबर 2 में स्थित आर्य समाज मोहल्ला में पूर्व पार्षद रानीवाली गली में गत दिन सायं सीवरेज का ढक्कन गिरने से घायल हुए मासूम की मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रमजीत निवासी वार्ड नंबर 2 कालांवाली के रूप में हुई है। मृतक की एक छोटी बहन है। घटना के बाद मृतक विक्रमजीत के परिजनों व वार्डवासियों ने एकत्रित होकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया और विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत करवाया।
मृतक विक्रमजीत के पिता प्रवीण कुमार पवन ने बताया कि वह रंग रोगन का काम करता है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गलियों में लगे सीवरेज के मेनहोल बदले जा रहे थे। जिसके चलते पिछले करीब 20 दिन से उनके घर के पास भी दीवार के सहारे विभाग की ओर से सीवरेज के ढक्कन व ढक्कन के रिंग खड़े किए गए थे। उसने बताया कि गत दिवस की शाम को उसका चार वर्षीय बेटा विक्रम गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गली में गिरने पर सीवरेज का मेनहोल का ढक्कन उसके बेटे के सिर पर आ गिरा, जिससे उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लग गईं। उसे पहले घायलावस्था में कालांवाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा पहुंचने के बाद मंगलवार की सुबह विक्रम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार व मोहल्ले के लोग विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे और विभाग की लापरवाही को लेकर बातचीत की, लेकिन अधिकारियों ने बच्चे के परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद रोषित लोगों ने एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेज दिया गया।
विभाग के कर्मचारियों की ओर से गली में सीवरेज के ढक्कन साइड में रखे हुए थे। हादसे का उन्हें दुख है। वे जांच कर रहे हैं कि इतने दिन से सीवरेज के ढक्कन साइड में क्यों रखे हुए थे और उन्हें लगाया क्यों नहीं गया था
विज्ञापन
- राय सिंह सिद्धू, एसडीओ, जनस्वास्थय विभाग कालांवाली
मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। वे शव का पोस्टमार्टम भी करवाने के लिए सिरसा गए हुए हैं।
-रामफल, जांच निरीक्षक, कालांवाली थाना।