{"_id":"64b19026cb86c34b2e097ed8","slug":"car-rider-killed-in-truck-collision-near-village-chautala-sirsa-news-c-128-1-sir1002-2781-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव चौटाला के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव चौटाला के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत
Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव चौटाला के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव भारूखेड़ा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह मूलापुर दाखा शहर, लुधियाना, पंजाब में निजी कंपनी में नौकरी करता है। 12 जुलाई 2023 को वह अपने मामा भाला राम के लड़के सुनील कुमार के साथ आल्टो कार में संगरिया से सुनील के दोस्तों को ले जाने के लिए गया था। सायं को वे संगरिया से सुनील के दोस्त रवि कुमार पुत्र बनवारी लाल, राहुल पुत्र राजेंद्र, कालू राम पुत्र मंशी राम निवासी भारूखेड़ा को लेकर वापस अपने गांव आ रहे थे।
कार को सुनील कुमार चला रहा था। समय रात्रि करीब 10 बजे जब वे महाराजा पैलेस चौटाला के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रक चालक अपने ट्रक को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ आया और कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे में सुनील को काफी चोटें लगी। पहले तो वे सुनील को संगरिया लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। हनुमानगढ़ से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। यहां से वे उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।