फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car Accident, Traula Accident, three wounded, Animal Death, couple injured, Sirsa News

ट्रॉला और कार की टक्कर में तीन घायल

Sun, 19 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 19 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Car Accident, Traula Accident, three wounded, Animal Death, couple injured, Sirsa News
कार एक्‍ससीडेंट2 - फोटो : Desk

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर गांव खैरेंका में घग्घर नदी पुल के नजदीक शुक्रवार देर रात्रि एक कार और ट्रॉला के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतू सरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में ट्रॉले में लदी आठ भेड़-बकरियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी मुकेश कुमार बजाज अपनी पत्नी सुषमा के साथ कार से देर रात को बठिंडा से वापस सिरसा आ रहे थे। जब उनकी कार घग्घर नदी के पुल के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रॉला ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रॉला भी हाईवे के बीच पलट गया।
विज्ञापन


तेज धमाके की आवाज सुनकर खैरेंका से युवा क्लब के सदस्य व अन्य लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने घायलों को बाहर निकालते हुए इसकी सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। इस हादसे में कार चालक रानियां चुंगी निवासी दलीप कुमार, मुकेश व उसकी पत्नी सुषमा गंभीर रुप से घायल हो गए तो वहीं ट्रॉले में लदी हुई आठ भेड़ बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का जायजा लेते हुए मार्ग खुलवाया। बताया जा रहा है कि उक्त दंपति बठिंडा से दवा लेकर वापस आ रहे थे। इस हादसे में 38 वर्षीय मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed